Sep 24, 2025 12:12:00 IST
Amazon Great Indian Festival 2025 में ORACURA Daily Pro Combo जबरदस्त कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें OC200 Smart PLUS Water Flosser और SB300 Sonic Smart Electric Toothbrush दोनों शामिल हैं। इस पैक की कीमत 2,349 रुपये है और साथ में 5% का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। ये कॉम्बो अक्सर 2,800 रुपये से 42,00 रुपये की कीमत के बीच बेचा जाता रहा है। कॉम्बो में 200ml टैंक वाला वाटर फ्लॉसर है जिसमें 8 प्रेशर सेटिंग्स और 360° रोटरी नोजल है। वहीं, इलेक्ट्रिक टूथब्रश 5 क्लीनिंग मोड्स और 36,000 स्ट्रोक्स प्रति मिनट की पावर के साथ आता है।
Sep 24, 2025 11:43:33 IST
Amazon Great Indian Festival 2025 में Samsung का Galaxy A55 5G (8GB RAM, 128GB Storage) जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की MRP 42,999 रुपये है और यह पिछले साल 39,999 रुपये का लॉन्च हुआ था, लेकिन सेल में यह सिर्फ 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। फोन में प्रीमियम मेटल फ्रेम, मजबूत Corning Gorilla Glass Victus+ स्क्रीन प्रोटेक्शन और IP67 रेटिंग के साथ टिकाऊ डिजाइन मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP का OIS सपोर्टेड मेन सेंसर है जो Nightography और Super HDR Video फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा sAMOLED Display मिलता है। इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं।
Sep 24, 2025 09:08:50 IST
Apple iPad Air 11 इंच भी इस साल जबरदस्त डिस्काउंट पर है। यह M3 चिप मॉडल है, जिसमें Apple Intelligence सपोर्ट भी मिलेगा। टैबलेट Liquid Retina डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज, 12MP फ्रंट/बैक कैमरा, Wi-Fi 6E और Touch ID जैसी खासियतों के साथ आता है। इसे Amazon Great Indian Festival Sale 2025 के दौरान 45,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसके ऊपर से SBI कार्ड पर करीब 2,750 रुपये (EMI पर 3,000 रुपये) का एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। आमतौर पर इसे करीब 58,000 रुपये की कीमत में बेचा जाता है।
Sep 24, 2025 09:03:36 IST
Lenovo Tab में 10.1 इंच डिस्प्ले है और यह Wi-Fi Only मॉडल है। इसमें 4GB RAM + 64GB ROM (1TB तक एक्सपेंडेबल) है। इसमें मेटल बॉडी मिलती है और Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर्स हैं। इसे 7,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके ऊपर 500 रुपये का अमेजन डिस्काउंट कूपन भी है और साथ ही SBI कार्ड के जरिए करीब 750 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ लिया जा सकता है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 6,740 रुपये हो जाएगी।
Sep 24, 2025 08:59:07 IST
Xiaomi Pad 7 Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 पर चलता है और 11.16 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 3.2K है। कंपनी का कहना है कि यह Dolby Vision Atmos भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें क्वाड स्पीकर्स का सेटअप है। इस सेल के दौरान इसे 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि SBI कार्ड से अलग से एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। आमतौर पर इसे 28,000 रुपये के आसपास बेचा जाता है।
Sep 24, 2025 08:08:06 IST
Samsung Galaxy Tab S9 FE भी इस सेल के दौरान सस्ती कीमत पर मिल रहा है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला WiFi ओनली वेरिएंट 26,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसे आमतौर पर करीब 35,000 रुपये में बेचा जाता था। इसके अलावा, बैंक ऑफर अलग से यूज किया जा सकता है, जो कीमत को और कम कर देगा। इसमें S Pen बॉक्स के अंदर मिलता है।
Sep 24, 2025 08:00:41 IST
Apple iPhone 15 (128 GB) को 47,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके ऊपर से SBI कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउट या Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर फ्लैट कैशबैक अलग से हासिल किया जा सकता है। भले ही पुराना हो, लेकिन इस प्राइस रेंज में iPhone 15 अभी भी एक अच्छा कैमरा फोन है और कैजुअल यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।
Sep 23, 2025 15:07:54 IST
जबरदस्त वॉटेज वाले सिस्टम के साथ आने वाला ZEBRONICS Juke BAR 9850 भी अमेजन सेल में स्टील डील प्रतीत होता है। अक्सर इस साउंड सिस्टम को 21,000-26,000 रुपये के बीच बेचे जाते हुए देखा गया है, लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इसे 17,499 रुपये में लिस्ट किया गया है और SBI कार्ड के जरिए 1,749 रुपये तक का डिस्काउंट अलग से हासिल किया जा सकता है। यह 7.2.2 CH साउंड सिस्टम है, जिसका कुल आउटपुट 725 Watts बताया गया है। यह Dolby Atmos सपोर्ट करता है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI eARC और Optical पोर्ट्स मिलते हैं। इसमें RGB LED भी शामिल है।
Sep 23, 2025 15:03:08 IST
पॉपुलर boAt Aavante Bar 3600/3500 साउंड सिस्टम भी सस्ता मिल रहा है। अमेजन सेल के दौरान इसे 8,989 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि आमतौर पर इसे 11-12 हजार रुपये में बेचा जाता है। इसके ऊपर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट बैंक कार्ड ऑफर अलग से है, जिसके जरिए 1,399 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, जिससे इफेक्टिव कीमत और कम हो जाएगी। ये 5.1CH सिस्टम कुल 500W आउटपुट देने का दावा करता है।
Sep 23, 2025 14:58:38 IST
Amazon Great Indian Festival 2025 में Sony का HT-S40R 5.1ch Dolby Audio Soundbar सस्ती कीमत में मिल रहा है। इसके साथ Subwoofer और Wireless Rear Speakers भी मिलते हैं और इस सिस्टम का कुल आउटपुट 600W बताया गया है। इसकी MRP 34,990 रुपये है, लेकिन सेल में यह सिर्फ 22,990 रुपये में उपलब्ध है, यानी सीधा 34% की बचत। Amazon Pay ICICI Credit Card से इसे 1,916 रुपये/महीना की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ बैंक ऑफर्स भी हैं, जिसमें SBI कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है।
Sep 23, 2025 13:40:08 IST
Amazon Great Indian Festival 2025 में Samsung की 9kg, 5 Star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam वाली Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL) शानदार डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसकी MRP 50,990 रुपये है लेकिन सेल में यह सिर्फ 37,490 रुपये में लिस्टेड है, यानी करीब 26% की छूट। बैंक ऑफर्स के तहत SBI कार्ड पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंड डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, 2,500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी है, जो कुल 7,500 रुपये की एक्स्ट्रा सेविंग्स है। इससे इफेक्टिव कीमत 29,990 रुपये हो जाती है।
Sep 23, 2025 12:42:04 IST
पिछले साल नवंबर में Realme GT 7 Pro के 12GB RAM / 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब अमेजन सेल के दौरान इसे 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, अमेजन 5,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रहा है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। इसके ऊपर SBI बैंक कार्ड से एक्स्ट्रा छूट हासिल की जा सकती है। GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले है और पैनल में 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Snapdragon 8 Elite 3nm प्रोसेसर पर काम करता है और 5,800mAh बैटरी व 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Sep 23, 2025 12:33:57 IST
सस्ता मिल रहा है लेटेस्ट OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन। कुछ महीनों पहले Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और 144FPS गेमिंग फीचर के साथ लॉन्च हुआ था फोन। इसमें डुअल 50MP कैमरा सिस्टम और OnePlus AI सूट मिलता है। 8GB + 256GB वाला बेस वेरिएंट 30,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि कार्ड डिस्काउंट के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत 28,499 रुपये हो जाती है।
Sep 23, 2025 11:18:11 IST
Xiaomi A Pro QLED Series Smart TV (32-inch) का लिस्ट प्राइस है Rs. 26,999 लेकिन सेल में टीवी को Rs. 13,499 में खरीदा जा सकता है।
Sep 23, 2025 11:17:08 IST
TCL V5C Series QLED Smart TV (32-inch) का लिस्ट प्राइस है Rs. 22,990 लेकिन सेल में टीवी को Rs. 12,490 में खरीदा जा सकता है।
Sep 23, 2025 09:13:32 IST
PlayStation 5 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर PS5 फिजिकल एडिशन (CFI-2008A01X) और PS5 डिजिटल एडिशन (CFI-2008B01X), दोनों पर लागू है। इन दोनों गेमिंग कंसोल पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। PS5 के फिजिकल एडिशन का प्राइस 54,990 रुपये के बजाय इस सेल में 49,990 रुपये, जबकि PS5 डिजिटल एडिशन का प्राइस 49,990 रुपये के बजाय 44,990 रुपये हो गया है। Sony द्वारा इस ऑफर के 10 अक्टूबर तक चलने की बात कही गई है।
यहां से खरीदें:
Sep 23, 2025 09:09:04 IST
Dell G15-5530 मॉडल Intel Core i5 13th Gen 13450HX पर काम करता है, जिसके साथ 6GB NVIDIA RTX 3050 GPU को जोड़ा गया है। इसमें 16GB RAM और 1TB SSD मिलती है। 15.6 इंच डिस्प्ले FHD रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वजन में थोड़ा भारी, यानी 2.65 Kg है। इसकी मूल कीमत 1,05,398 रुपये दिखाई गई है, जबकि पिछले कुछ समय से इसे 75,000 रुपये से 77,000 रुपये के बीच बेचा जा रहा था। इस सेल में यह 69,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके ऊपर SBI कार्ड डिस्काउंट अलग से है।
Sep 23, 2025 09:03:08 IST
लगे हाथ Acer Smart ALG (AL15G-53) की डील भी देख लीजिए। इसका MRP 74,999 रुपये है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसे करीब 63,000 रुपये में बेचा गया है। हालांकि, इस अमेजन सेल में इसे 53,990 रुपये में लिस्ट किया गया है और SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। यह 13th Gen Intel Core i5-13420H पर काम करता है और इसमें डेडिकेटेड 6GB DDR6 NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU शामिल है। रैम 16GB और 512GB SSD है। डिस्प्ले 15.6 इंच साइज में आता है, जिसमें FHD रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसका वजन 1.99 KG है।
Sep 23, 2025 08:58:37 IST
यदि आप गेमिंग लैपटॉप पर डील्स ढूंढ़ रहे हैं, तो MSI Thin 15 (B13UC-1805IN) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसका मूल प्राइस 82,990 रुपये है और यह अक्सर 63,000 से 71,000 रुपये के बीच बेचा जाता है, लेकिन अमेजन की इस सेल में लैपटॉप को 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके ऊपर बैंक ऑफर अलग से है, जिसके तहत आप 4,000 रुपये और बचा सकते हैं। MSI Thin 15 Intel 13th Gen. Core i5-13420H पर चलता है। इसमें FHD 144Hz डिस्प्ले पैनल मिलता है। रैम 16GB और 512GB NVMe SSD है। इसमें 4GB GDDR6 NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU है और वजन 1.86 Kg है।
Sep 23, 2025 08:09:44 IST
OnePlus Nord CE 5 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 23,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जुलाई में यह 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यदि SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जाए तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1,250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव प्राइस 22,249 रुपये हो जाएगा।
Sep 23, 2025 08:06:25 IST
7.7mm स्लिम, AI Enhanced 50 MP OIS ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 5000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M36 5G इस सेल के दौरान 17,499 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जो पूरे 3,500 रुपये की बचत है।
Sep 23, 2025 07:55:05 IST
Amazon Great Indian Festival का सबसे बड़ा आकर्षण Samsung Galaxy S24 Ultra है, जो पहले करीब 1,34,999 की कीमत में बिकता था और इस सेल में 71,999 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, यह लिस्टिंग प्राइस है, इसके ऊपर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए डिस्काउंट/कैशबैक या No Cost EMI का फायदा अलग से उठाया जा सकता है।
Sep 23, 2025 07:50:06 IST
Amazon Great Indian Festival 2025 आज से सभी कस्टमर्स के लिए आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। अब सिर्फ Prime मेंबर्स ही नहीं, बल्कि हर यूजर को स्मार्टफोन्स, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम और किचन प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर 40-80% तक छूट, बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर लगभग 65% तक ऑफर और OnePlus, Samsung व Xiaomi जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज, नो-कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट उपलब्ध हैं। साथ ही SBI बैंक कार्ड्स से पेमेंट पर इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI कार्ड पर एक्स्ट्रा कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है।
Sep 22, 2025 17:59:31 IST
इन-बिल्ट हीटर और डायरेक्ट ड्राइव (DD) टेक्नोलॉजी वाली LG 9 Kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट। 5 Star रेटिंग और AI फीचर्स है लैस। इसमें स्टीम वॉश ऑप्शन भी शामिल। Wi-Fi के जरिए मोबाइल से कर सकते हैं कंट्रोल। मॉडल नंबर FHP1209Z5M है और वर्तमान में कीमत 37,990 रुपये रखी गई है। अमेजन एक 2,500 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रहा है और साथ ही SBI कार्ड से एक्स्ट्रा ऑफ भी मिलेगा।
Sep 22, 2025 16:48:08 IST
Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में अगर आप हेडफोन्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पर फ्लैगशिप हेडफोन्स पर धांसू डील्स उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए सेल के दौरान Bose QuietComfort Ultra वायरलेस हेडफोन्स को Rs 24,749 में खरीदा जा सकता है। वहीं Sony's WH-1000XM5 वायरलेस हेडफोन्स को Rs. 24,740 के डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Sep 22, 2025 16:30:29 IST
OnePlus स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो Amazon की यह ग्रेट इंडियन सेल सबसे अच्छा मौका साबित हो सकती है। कंपनी के स्मार्टफोन्स में यूजर को प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस और यूजर फ्रेंडली OxygenOS मिलता है। सेल के दौरान फ्लैगशिप और मिड रेंज में कुछ स्मार्टफोन्स पर बेहद जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं।