Amazon Great Indian Festival Sale 2024: 37,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है iPhone 13!

iPhone 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में A15 Bionic चिप लगी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 01:07 IST
ख़ास बातें
  • इसे 59,900 रुपये की मूल कीमत के बजाय 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी
  • खबर लिखते समय तक 37,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिल रहा था iPhone 13

Photo Credit: Apple

Amazon Great Indian Festival Sale 2024: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल आज से प्राइम सदस्यों (Prime members) के लिए शुरू हो चुकी है और सभी के लिए यह सेल आज मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होगी। हर साल की तरह इस साल की सालाना सेल में भी स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिए जाने का दावा किया जा रहा है। यूं तो कई स्मार्टफोन हैं, जिनपर अच्छी डील मिल रही है, लेकिन iPhone 13 लाइमलाइट में है। जी हां, 2024 Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान iPhone 13 पर भारी डिस्काउंट (Massive Discount on iPhone 13) मिल रहा है। कीमत में छूट के साथ-साथ ग्राहक बैंक ऑफर, एक्सचेंज डिस्काउंट और No-Cost EMI जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं और इस डील को और भी आकर्षक बना सकते हैं। चलिए iPhone 13 पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Amazon Great Indian Festival Sale 2024: Deal on iPhone 13

खबर लिखते समय तक iPhone 13 को Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान 59,900 रुपये की मूल कीमत के बजाय 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया था। इसपर SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए फुल स्वाइप या EMI ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं, iPhone 13 को ग्रेट इंडियन सेल के दौरान 4,016 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली No-Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 36,700 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जो आपके स्मार्टफोन मॉडल और उसकी कंडिशन के ऊपर निर्भर करता है।
Advertisement
 

iPhone 13 specifications, features

iPhone 13 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में A15 Bionic चिप लगी है। कंपनी ने रैम और बैटरी की जानकारी नहीं दी है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट के लिहाज से iOS 17.2 तक अपडेट लेता रहेगा जो कि एपल ओएस का लेटेस्ट वर्जन है। 

इसके कैमरा की बात करें तो डिवाइस में रियर में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ सेल्फी कैमरा मिलता है। 5G, 4G LTE, और Bluetooth 5 की कनेक्टिविटी इसमें मिल जाती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.