Amazon Great Indian Festival Sale: Galaxy M30, Redmi 7 समेत इन स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल शुरू हो गई है। Vivo U10, OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, Samsung Galaxy M30, Redmi 7 स्मार्टफोन Amazon Sale का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2019 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale चलेगी 25 अक्टूबर तक
  • 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Realme U1
  • Redmi 7 को सस्ते में खरीदने का मौका

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में OnePlus 7, Redmi 7 पर ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Diwali Special Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल शुरू हो गई है। बता दें कि Flipkart Big Diwali Sale 2019 का भी आगाज़ आज से हुआ है। Amazon Sale के लिए Axis और Citibank से हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ग्राहकों को एक्सिस बैंक और सिटी बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न सेल के दौरान सभी RuPay कार्ड यूज़र्स को भी 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

Amazon Great Indian Festival 2019 Sale: मोबाइल फोन पर ऑफर्स

iPhone XS 64GB

iPhone 11 Series के इस साल लॉन्च होने के बाद iPhone XS को कीमत में कटौती की गई थी। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल के दौरान ग्राहक आईफोन Xएस को 79,999 रुपये (एमआरपी 89,900 रुपये) में खरीद सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,850 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
Advertisement

कीमत: 79,999 रुपये (एमआरपी 89,900 रुपये)
 

Vivo U10

वीवो यू10 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है, बता दें कि यह डिस्काउंट केवल प्रीपेड ऑर्डर के लिए है। Vivo U10 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,650 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Vivo U10, Realme 5, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 में कौन बेहतर?

कीमत: 8,990 रुपये (एमआरपी 10,990 रुपये)
Advertisement
 

OnePlus 7

वनप्लस 7 (6 जीबी, 128 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सिस बैंक और सिटी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी है।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 32,999 रुपये)
Advertisement
 

OnePlus 7 Pro

वनप्लस 7 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वनप्लस 7 की तरह इस फोन के साथ भी पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस 7 प्रो के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

कीमत: 44,999 रुपये (एमआरपी 48,999 रुपये)
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 9

Amazon Sale में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 41,999 रुपये (एमआरपी 73,600 रुपये) में बेचा जा रहा है। अगर गैलेक्सी नोट 10 आपके बजट में फिट नहीं बैठता तो आप गैलेक्सी नोट 9 के बारे में विचार कर सकते हैं। अमेज़न पर इस फोन को खरीदने के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प भी है।

कीमत: 41,999 रुपये (एमआरपी 73,600 रुपये)
 

Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 भी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का हिस्सा है। गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Galaxy M30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy M30 Review in Hindi

कीमत: 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये)
 

Redmi 7

यदि आप 10,000 रुपये से कम के बजट में किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो शाओमी रेडमी 7 स्मार्टफोन 6,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6,200 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।

कीमत: 6,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये)
 

Realme U1

रियलमी यू1 भी अमेज़न ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2019 सेल में डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सीमिय समय के लिए फोन को 7,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Realme U1 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

यह भी पढ़ें-  Realme U1 Review in Hindi

कीमत: 7,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.