Amazon Great Indian Festival सेल शुरू, ये हैं बेस्ट डील्स और ऑफर्स

अपनी Great Indian Festival 2020 सेल के लिए, अमेज़न ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की  किया है ताकि बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिल सके।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival सेल प्राइम सदस्यों के लिए शुरू
  • Apple iPhone 11, OnePlus 8, Galaxy S20FE समेत कई स्मार्टफोन पर ऑफर
  • लैपटॉप, टीवी और अमेज़न स्मार्ट प्रोडक्ट्स पर भी मिल रही है छूट

Apple iPhone 11 आज तक की सबसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है

Amazon Great Indian Festival 2020 सेल अब प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। महीने भर चलने वाली त्योहारी सीज़न की सेल आज रात आधी रात को सभी के लिए लाइव होगी। अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इस साल सैकड़ों डील्स और ऑफर्स लेकर आ रही है, लेकिन इनमें से सभी के ऊपर पैसे खर्च करना व्यर्थ है। यदि आप मोबाइल फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपके लिए बेस्ट ऑफर्स लेकर आए हैं। अमेज़न अपने खुद के प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी छूट दे रहा है। इसके अलावा टीवी और लैपटॉप पर भी डील्स मिल रहे हैं।

अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2020 सेल के लिए, अमेज़न ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की  किया है ताकि बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिल सके। ऑफर के तहत अधिकतम 1,750 प्रति क्रेडिट कार्ड और 1,250 रुपये प्रति डेबिट कार्ड की छूट मिलेगी और कम से कम कार्ट वैल्यू 5,000 रुपये होनी चाहिए। इसके अलावा आप एक्सचेंज डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प को चुन कर अपनी खरीदारी को और आकर्षक बना सकते हैं।

 

Amazon Great Indian Festival 2020 sale - Best deals on mobile phones today

 

iPhone 11

Apple का iPhone 11 अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 47,999 रुपये (एमआरपी 64,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह आईफोन 11 पर अब तक की सबसे कम कीमत है। अमेज़न की लिस्टिंग के अनुसार, आपको बॉक्स में ईयरपॉड्स और पावर एडाप्टर भी मिलेंगे, जिसका मतलब है कि ये नए एमआरपी स्टिकर वाली नई यूनिट्स नहीं हैं। बता दें कि आप Flipkart की Big Billion Days सेल पर AirPods को रियायती मूल्य पर खरीद सकते हैं और इस तरह आप अपना ऐप्पल पैकेज पूरा कर सकते हैं।
 

OnePlus 8

OnePlus 8 (6 जीबी, 128 जीबी) सेल के दौरान 39,999 रुपये (एमआरपी 41,999 रुपये) में मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स 10 प्रतिशत की अतिरिक्त तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें अधिकतम 1,750 रुपये की छूट मिलेगी। अमेज़न एक एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जो 16,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दिला सकता है।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro

रेडमी नोट 9 प्रो को लॉन्च के बाद पहली बार छूट मिली है। किफायती Xiaomi फोन की कीमत इस हफ्ते अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 12,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) रहेगी। आप पुराने मोबाइल फोन को एक्सचेंज कर 11,950 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। Redmi 9 Pro 6.67 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy M51

सैमसंग का गैलेक्सी एम51 अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का एक हिस्सा है। यह इस हफ्ते 22,499 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में मिलेगा। आप एक पुराने मोबाइल फोन को स्विच कर 16,400 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। Galaxy M51 में 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले, 25W फास्ट चार्जिंग वाली 7,000mAh की बैटरी, 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।
 

Oppo A52

Oppo A52 इस Amazon Great Indian Festival सेल सेल के दौरान 15,990 रुपये (एमआरपी 20,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। साथ मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर से इस डील को 11,950 रुपये और सस्ता बनाया जा सकता है ।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 FE

हाल ही में लॉन्च किया गया Samsung Galaxy S20 FE इस हफ्ते अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान 45,999 रुपये कीमत पर मिलेगा, यदि आप एचडीएफसी बैंक कार्ड (4,000 रुपये की तत्काल छूट) का इस्तेमाल करते हैं। अमेज़न 9 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है। पुराने फोन को बदलने पर 16,400 (अधिकतम) रुपये की छूट भी मिलेगी।
 

Fire TV Stick

भारत में अमेज़न के सभी फायर टीवी स्टिक मॉडल इस हफ्ते अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2020 सेल के दौरान रियायती कीमतों पर बिक रहे हैं। हाल ही में पेश किया गया फायर टीवी स्टिक लाइट 1,999 रुपये (एमआरपी 3,999 रुपये) और नया फायर टीवी स्टिक मॉडल 2,499 रुपये (एमआरपी 4,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। यदि आपको 4K टीवी मिल गया है, तो फायर टीवी स्टिक 4K को 3,599 रुपये (एमआरपी 5,999 रुपये) में खरीद सकते हैं।
 

Eco Smart Speaker

अमेज़न डिवाइस की बात करें तो, इस हफ्ते ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान कंपनी के स्मार्ट स्पीकर की इको लाइनअप को आकर्षक छूट के साथ खरीदा जा सकता है। तीसरी पीढ़ी के ईको डॉट को 1,999 रुपये (एमआरपी 4,499 रुपये) में बेचा जा रहा है। तीसरी पीढ़ी के ईको को 5,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

LG 43-inch 4K smart TV

LG के 43-इंच 4K स्मार्ट एलईडी टीवी को 34,990 रुपये (एमआरपी 52,990 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पुराने टीवी को बदलने पर अधिकतम 11,000 रुपये की छूट मिलेगी।
 

Asus TUF 15.6-inch gaming laptop

Asus TUF 15.6 इंच के गेमिंग लैपटॉप की कीमत अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2020 सेल के दौरान 50,990 रुपये (एमआरपी 71,990 रुपये) रहेगी। लैपटॉप AMD के Ryzen 5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है। यह 512 जीबी एसएसडी से लैस है और और विंडोज 10 पर चलाता है। ग्राफिक्स कार्ड 4 जीबी एनवीडिया जीटीएक्स 1650 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.