Amazon Great Indian Festival 2019 सेल का आगाज 29 सितंबर से

Amazon पर आयोजित होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, टेलीविज़न, घरेलू उपलकरणों, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

Amazon Great Indian Festival 2019 सेल का आगाज 29 सितंबर से
ख़ास बातें
  • सेल के दौरान अमेज़न कई टॉप ब्रांड के प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी
  • सेल के लिए अमेज़न ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी की
  • Amazon Great Indian Festival 2019 सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival 2019 सेल का आगाज़ 29 सितंबर की मध्यरात्रि से होगा। इस ई-कॉमर्स साइट प्लेटफॉर्म ने त्योहारी सीजन की अपनी पहली सेल का तारीख का ऐलान कर दिया है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल पहले प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स के लिए ऑफर्स 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ही उपलब्ध होंगे। यह सेल 4 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक चलेगी। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल की तारीखों में कोई अंतर नहीं है।

अमेज़न पर आयोजित होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, टेलीविज़न, घरेलू उपलकरणों, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। वादा किया गया है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल के दौरान कुछ प्रोडक्ट अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कई नए प्रोडक्ट भी मार्केट में उतारे जाएंगे।

स्मार्टफोन की बात करें को अमेज़न के टीज़र पेज पर साफ-साफ लिखा है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल चुनिंदा मोबाइल फोन्स को बेहद ही सस्ती कीमत में लेकर आएगा। सेल में एक्सचेंज ऑफर्स और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा। दावा यह भी है कि ग्रेट इंडिन फेस्टिवल सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक बेहद ही सस्ते में बेचे जाएंगे।

Great Indian Festival 2019 सेल के दौरान अमेज़न कई टॉप ब्रांड के प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। इस दौरान हमें OnePlus, Samsung, AmazonBasics और Fossil जैसे अन्य ब्रांड सस्ते में मिलेंगे। OnePlus TV को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

सेल के लिए अमेज़न ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी की है। एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2019 सेल का आगाज़ 29 सितंबर को होगा और यह 4 अक्टूबर तक चलेगी। इसी तारीख को अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल भी आयोजित हो रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »