Amazon Great Freedom Festival 2025: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

Samsung Galaxy M36 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy M36 5G में50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy M36 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M36 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन समेत अन्य डिवाइसेज पर छूट दी जा रही है। सेल के दौरान इस फोन पर बैंक ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का जबरदस्त लाभ लिया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M36 5G पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy M36 5G Offers, Price

Samsung Galaxy M36 5G का 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 17,499 रुपये में उपलब्ध लिस्ट है। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10%  इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 16,500 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Samsung Galaxy M36 5G Features, Specifications

Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें वेपोर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। M36 5G इसके अलावा गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे कि सर्किल टू सर्च, Gemini लाइव इंटरगेशन और एआई सिलेक्ट का सपोर्ट करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.