Amazon Great Freedom Festival Sale में मिलेगा 80% तक डिस्काउंट, डील्स का खुलासा!

iQoo, Xiaomi, और OnePlus जैसे ब्रैंड्स ने भारी डिस्काउंट की घोषणा की है।

Amazon Great Freedom Festival Sale में मिलेगा 80% तक डिस्काउंट, डील्स का खुलासा!

Amazon Great Freedom Festival Sale इस बार 6 अगस्त से शुरू होने वाली है।

ख़ास बातें
  • फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Amazon ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत छूट मिल सकती है।
  • ट्रेवल बुकिंग पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट यहां मिल सकता है।
विज्ञापन
Amazon Great Freedom Festival Sale 2024 की तारीख कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह सेल 6 अगस्त से शुरू होने वाली है। सेल शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का वक्त रह गया है। अमेजन के प्राइम मेंबर्स को इस सेल का एक्सेस नॉन प्राइम मेंबर्स से पहले ही मिल जाएगा। सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने विभिन्न गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। 

अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में फैशन, एक्सेसरी, होम अप्लायंसेज और इसी तरह कई और प्रोडक्ट्स पर छूट दी जाएगी। डिस्काउंट ऑफर के अलावा यहां नो कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा सेल में बैंक आधारित डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Amazon ने इस सेल के लिए SBI बैंक के साथ भागीदारी की है। जिसके तहत सेल के दौरान प्रोडक्ट्स की खरीद पर कंपनी इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, या EMI पर्चेज पर यूजर्स को 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी रहेगा। 

iQoo, Xiaomi, और OnePlus जैसे ब्रैंड्स ने भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। इन कंपनियों के स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है। iQoo Z9 Lite 5G और iQoo Neo 9 Pro पर भी भारी छूट मिल सकती है। इलेक्ट्रोनिक्स के लिए एक्सेसरी इस सेल में 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट में मिल सकती हैं। Dell 15 लैपटॉप 12th Gen Intel Core i3-1215U प्रोसेसर के साथ ऑफर के तहत उपलब्ध होगा। इसके अलावा Honor Pad 9 टैबलेट पर भी डिस्काउंट मिलेगा। 

Noise Ultra 3 Luminary स्मार्टवॉच और Boat Airdopes 141 ईयरबड्स भी इस सेल में डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध होंगे। किताबों, खिलौनों, और गेमिंग प्रोडक्ट्स पर भी 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट रहेगा। फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है। Amazon ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत छूट मिल सकती है। 

Samsung, Sony, LG, और Xiaomi के TV सेल में 65 प्रतिशत के डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत, और ट्रेवल बुकिंग पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट यहां मिल सकता है। सेल कब तक चलेगी अभी इस बात का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। अमेजन की प्राइम मेंबरशिप 1499 रुपये प्रतिवर्ष के चार्ज पर, और 299 रुपये प्रति महीने के चार्ज पर खरीदी जा सकती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • कमियां
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6 Gen 1
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8300 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »