Amazon Sale में कई हैंडसेट बिक रहे हैं सस्ते में, और भी हैं कई ऑफर

Amazon India की वेबसाइट पर Fab Phones Fest सेल आयोजित की जा रही है। इस सेल में कई हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर और अन्य डील्स भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2019 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Y2 और Redmi Note 5 Pro मिल रहे हैं सस्ते में
  • Realme U1 को सस्ते में खरीदने का मौका
  • Honor 8X को भी छूट के साथ बेचा रहा है
Amazon India की वेबसाइट पर Fab Phones Fest सेल आयोजित की जा रही है। इस सेल में कई हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर और अन्य डील्स भी उपलब्ध हैं। Amazon Fab Phones Fest Sale का आगाज़ हो चुका है। यह 7 मार्च तक चलेगी। अमेज़न का कहना है कि सेल के दौरान फोन 40 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। ई-कॉमर्स साइट ने सेल के लिए HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में Xiaomi Mi A2, Samsung Galaxy Note 8, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Realme U1 जैसे हैंडसेट सस्ते में उपलब्ध हैं। OnePlus 6T, Huawei Mate 20 Pro और Oppo R17 Pro लुभावने ऑफर के साथ बिक रहे हैं।
 

मोबाइल फोन्स पर अमेज़न सेल ऑफर

OnePlus 6T की बात करें तो Amazon इस फोन के साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। अन्य ऑफर्स में बिना ब्याज वाला ईएमआई विकल्प, एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट और 5,400 रुपये का जियो कैशबैक शामिल हैं। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 37,999 रुपये है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये।
Advertisement

Redmi Y2 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आम तौर पर 8,999 रुपये में बिकता है। इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर यह 10,999 रुपये में बिकता है।

Redmi Note 5 Pro की कीमत हाल ही में कम हुई थी। लेकिन अमेज़न पर इस फोन को और सस्ते में उपलब्ध करा दिया गया है। ग्राहक रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट आम तौर पर क्रमशः 12,999 रुपये और 13,999 रुपये में बिकते हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन शाओमी मी ए2 भी सस्ते में बिक रहा है। Mi A2 का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट आम तौर पर 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम मॉडल 15,999 रुपये में बिकता है। ग्राहक चाहें तो रेडमी नोट 5 प्रो और शाओमी मी ए2 को बिना ब्याज वाले ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Note 8 को 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है। Realme U1 भी अपनी वास्तविक कीमत पर लिस्ट किया गया है। लेकिन अमेज़न इस फोन की खरीदारी के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। हाल ही में रियलमी यू1 की कीमत कम हुई थी। इसका 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 10,999 रुपये में मिलता है और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये हो गई है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Amazon पर Honor 8X को भी छूट के साथ बेचा रहा है। इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट 14,499 रुपये में और 6 जीबी रैम मॉडल 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Redmi 6 Pro, Redmi 6 और Honor 8C भी इस सेल का हिस्सा हैं। Samsung Galaxy M10 को ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.