Nokia के सभी फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पी अपडेट

Nokia फोन ने ग्लोबल बाज़ार में तब एंट्री मारी थी, जब एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के नेक्स्ट जेन फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में उतारे थे...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 30 मई 2018 16:57 IST

Nokia के सभी फोन को एंड्रॉयड पी अपडेट

Nokia फोन ने ग्लोबल बाज़ार में तब एंट्री मारी थी, जब एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के नेक्स्ट जेन फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में उतारे थे। लॉन्च के बाद से नोकिया के फोन, समय पर अपडेट देने के लिए जाने जाते हैं।  Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 के लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि कर दी थी कि  Nokia के सभी फोन में एंड्रॉयड पी अपडेट जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त  Nokia 2 को जून में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा। एंड्रॉयड पी सॉफ्टवेयर अपडेट नोकिया के कुलजमा सभी फोन में दिया जाएगा।

इसमें बजट फोन Nokia 1 से लेकर Nokia 8 Sirocco तक शामिल हैं। यह जानकारी एचएमडी ग्लोबल के ग्लोबल मार्केटिंग मैनेजर नील ब्रोडले ने दी है। साल 2017 की रेंज को अपग्रेड मिलेगा ही, साथ ही 2018 में उतारे गए स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड पी अपडेट, दो साल के वादे के मुताबिक दिया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही नोकिया 5 (2017) और नोकिया 6 (2017) को एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने की बात कही थी। इसके अलावा नोकिया 1 और नोकिया 2.1 एंड्रॉयड पी के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेंगे।

नोकिया हमेशा से गूगल के एंड्रॉयड अपडेट्स को देने वाली पहली कंपनी रही है। गूगल की सालाना कॉन्फ्रेंस में नोकिया 7 प्लस पहला थर्ड पार्टी हैंडसेट था, जिसे एंड्रॉयड पी डिवेलपर प्रिव्यू 2 मिला था। अक्टूबर में लॉन्च हुए Nokia 2 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा। इसकी जानकारी एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट में दी है। यह अपडेट एंट्री लेवल हैंडसेट में इसी साल जून में दे दिया जाएगा। इस तरह नोकिया के हर फोन को लेटेस्ट अपडेट मिल जाएगा।

ध्यान रहे, एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 स्मार्टफोन को मॉस्को में आयोजित हुए इवेंट में लॉन्च कर दिया है। नोकिया 2 (2018) एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन पर चलेगा, जबकि नकोयिा 3 (2018) और नोकिया 5 (2018) एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.