Alcatel ने अपने 3 अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को किया टीज, भारत में 27 मई को होंगे लॉन्च

Alcatel V3 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स 5G सपोर्ट के साथ आएंगे और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2025 20:53 IST
ख़ास बातें
  • Alcatel V3 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स 5G सपोर्ट के साथ आएंगे
  • ये एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे
  • ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी का फोकस मिड-रेंज सेगमेंट पर रहेगा

Photo Credit: Alcatel

Alcatel ने कन्फर्म कर दिया है कि उसकी V3 सीरीज भारत में 27 मई को लॉन्च होगी। कंपनी ने अब तीनों मॉडल, Alcatel V3 Ultra 5G, V3 Pro 5G और V3 Classic 5G की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स भी आधिकारिक रूप से शेयर कर दिए हैं। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि इस सीरीज को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबे बैकअप, बड़ी डिस्प्ले और डिजिटल रीडिंग एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स को प्रायोरिटी देते हैं। इन फोन्स में NXTPAPER और NXTVISION जैसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही ऐसा मोड भी शामिल है, जो बैटरी को 7 दिन तक चलाने का दावा करता है।

Alcatel V3 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स 5G सपोर्ट के साथ आएंगे और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कीमतों की जानकारी लॉन्च इवेंट के दिन यानी 27 मई को सामने आएगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी का फोकस मिड-रेंज सेगमेंट पर रहेगा।

Alcatel V3 Ultra 5G में 6.8-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। खास बात यह है कि इसमें पहली बार भारत में NXTPAPER एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लाया गया है, जिसमें INK मोड के साथ फुल-कलर E-Paper रीडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 108MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें 5010mAh की बैटरी दी गई है जो Max Ink मोड में 7 दिन तक चलने का दावा करती है। साथ में 33W चार्जर बॉक्स में मिलेगा। यह फोन बिल्ट-इन स्टायलस और eSIM सपोर्ट के साथ आता है।
 

Alcatel V3 Pro (ऊपर तस्वीर में)


Advertisement
Alcatel V3 Pro 5G में 6.7-इंच HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो NXTPAPER 4-in-1 डिस्प्ले मोड के साथ आती है। इसमें भी Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB RAM और 10GB वर्चुअल RAM है। कैमरे में 50MP प्राइमरी और एक सेकेंडरी लेंस के साथ 8MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है और बॉक्स में 10W चार्जर मिलेगा। Max Paper मोड में यह फोन भी 7 दिन तक का बैकअप देने का दावा करता है।
 

Alcatel V3 Classic 5G में 6.7-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले है, लेकिन इसमें NXTPAPER की बजाय NXTVISION डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर वही Dimensity 6300 है, लेकिन इस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज और माइक्रोSD से 2TB तक एक्सपेंशन का ऑप्शन भी है। कैमरा सेटअप Pro जैसा ही है - 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा। इसमें 5200mAh की बैटरी, NFC सपोर्ट और 18W चार्जर बॉक्स में मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.