अल्काटेल फ्लैश लॉन्च, इसमें फ्रंट और रियर पैनल पर हैं दो-दो कैमरे

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2017 12:03 IST
ख़ास बातें
  • अल्काटेल फ्लैश में दो या तीन नहीं, कुल चार कैमरे हैं
  • नया स्मार्टफोन दो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • रियर और फ्रंट पैनल पर दो-दो कैमरे दिए गए हैं
अल्काटेल ने अपने फ्लैश स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अल्काटेल फ्लैश में दो या तीन नहीं, कुल चार कैमरे हैं। नया स्मार्टफोन दो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, यानी फोन के रियर और फ्रंट पैनल पर दो-दो कैमरे दिए गए हैं।

अल्काटेल फ्लैश के रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं, जबकि फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरा सेटअप डुअल 6पी लेंस, डुअल एफ/2.0, डुअल-टोन फ्लैश और पीडीएएफ से लैस हैं।

अल्काटेल फ्लैश एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। डिवाइस में डेका-कोर मीडियाटेक हीलिया एक्स20 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

अल्काटेल फ्लैश के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11/बी/जी/एन, वाईफाई डायरेक्ट, वाईफाई डिस्प्ले, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने 3.5 एमएम हेडफोन जैक का ज़िक्र नहीं है। बैटरी 3100 एमएएच की है। फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और डिजिटल कंपास सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.6x75.4x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
Advertisement

वैसे, अब तक हमने कई स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप देखा है। पिछले साल ऐप्पल ने आईफोन 7 प्लस में इस फ़ीचर को पेश किया था। वहीं, कुछ स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं, जैसे कि वीवो वी5 प्लस। अब अल्काटेल फ्लैश में दो डुअल कैमरा सेटअप दिए गए हैं। ऐसे में यह देखना मज़ेदार होगा कि इस फ़ीचर को लेकर ग्राहकों की क्या प्रतिक्रिया है। वैसे, कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.