अल्काटेल फ्लैश 2 की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2015 18:52 IST
अल्काटेल कंपनी ने त्योहारी सीज़न में अपने फ्लैश हैंडसेट का अपग्रेडेड वर्ज़न फ्लैश 2 मार्केट में उतारा है। अल्काटेल फ्लैश 2 स्मार्टफोन 9,299 रुपये में मिलेगा। इच्छुक खरीददार हैंडसेट को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे जहां पर यह 27 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं अल्काटेल फ्लैश 2 के बारे में।
 
अल्काटेल फ्लैश 2 स्मार्टफोन 5 इंच के आईपीएस एलसीडी एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल) के साथ आएगा। हैंडसेट में फाइव-प्वाइंट मल्टी-टच कैपेसिटिव टचस्क्रीन है।
 
इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है माली-टी720एमपी4 जीपीयू।
 
2 जीबी रैम के साथ आने वाले इस हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

(पढ़ें: अल्काटेल फ्लैश 2 बनाम अल्काटेल फ्लैश)
 
अन्य फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ2.0 एपरचर से लैस है। यह 4 गुना डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है और फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।
Advertisement
 
स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 2जी नेटवर्क पर सिंगल चार्ज के बाद 25 घंटे तक काम करेगी।
 
अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, 3जी और वाई-फाई शामिल हैं। फ्लैश 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.