Alcatel 5X और Alcatel 1V Plus फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Alcatel 5X और Alcatel 1V Plus स्मार्टफोन को Alcatel की अर्जेंटीना वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां कीमत और उपलब्धता का खुलासा फिलहाल अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Alcatel 5X में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Alcatel 1V Plus में दिया गया है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों ही फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस है

Alcatel 5X फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आया है, जबकि Alcatel 1V Plus फोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Alcatel 5X और Alcatel 1V Plus स्मार्टफोन को अर्जेंटीना में लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी वेबसाइट पर फुल स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, इनकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। अल्काटेल 5एक्स इन दोनों स्मार्टफोन में से प्रीमियम मॉडल है, जो कि 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ-साथ 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। अल्काटेल 1वी प्लस में 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 6.22 इंच का एचडी+ का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस है, जो कि एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं।

Alcatel 5X और Alcatel 1V Plus स्मार्टफोन को Alcatel की अर्जेंटीना वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां कीमत और उपलब्धता का खुलासा फिलहाल अभी नहीं हुआ है। अल्काटेल 5एक्स फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आया है, जबकि अल्काटेल 1वी प्लस फोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आता है।
Advertisement
 

Alcatel 5X specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो अल्काटेल 5एक्स फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ स्थित है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 (MT6762) प्रोसेसर के साथ लैस है, जिसके साथ PowerVR GE8320 जीपीयू और 4 जीबी रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए हुए हैं। फोन का रियर कैमरा 30fps पर 1080पी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। अल्काटेल 5एक्स के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा एलसीडी फ्लैश के साथ स्थित है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 31 घंटे 4जी टॉक-टाइम और 560 घंटे 4जी स्टैंडबाय देता है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद नहीं है, इसको फुल चार्ज होने में 3 घंटे और 30 मिनट का समय लगता है। फोन का डायमेंशन 165x75x9.09mm है और भार 186 ग्राम। फोन के साइड में गूगल असिस्टेंट बटन और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5, यूएसबी 2.0, Wi-Fi 802.11b/g/n, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल है।
 

Alcatel 1V Plus specifications

अल्काटेल 1वी प्लस फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और इसमें 6.22 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ स्थित है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 (MT6762D) प्रोसेसर के साथ लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए अल्काटेल 1वी प्लस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे में हाई डायनमिक रेंज (HDR) और इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (EIS) आदि फीचर्स शामिल हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अल्काटेल 1वी प्लस की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 25 घंटे 4जी टॉक-टाइम और 424 घंटे तक 4जी स्टैंडबाय देता है। इस फोन को फुल चार्ज होने में 4 घंटे और 30 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5, यूएसबी 2.0, Wi-Fi 802.11b/g/n, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 158.7x74.8x8.85mm है और भार 160 ग्राम है। फोन के साइड में गूगल असिस्टेंट बटन और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.