Alcatel 5V लॉन्च, 5000 एमएएच बैटरी और 19:9 डिस्प्ले से है लैस

Alcatel 5V को चुनिंदा मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले, फेस अनलॉक, एआई से लैस डुअल कैमरा सेटअप और गूगल लेंस इंटीग्रेशन के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जुलाई 2018 13:21 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाला Alcatel 5V सिंगल सिम हैंडसेट है
  • अल्काटेल 5वी की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) है
  • फ्रंट पैनल पर एफ/2.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
Alcatel 5V को चुनिंदा मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले, फेस अनलॉक, एआई से लैस डुअल कैमरा सेटअप और गूगल लेंस इंटीग्रेशन के साथ आता है। याद रहे कि टीसीएल के अल्काटेल ब्रांड ने अल्काटेल 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया था। इस फोन के अहम फीचर की बात करें तो यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट, 1 जीबी रैम और 2000 एमएएच बैटरी से लैस है। अब कंपनी ने नया फोन अल्काटेल 5वी लॉन्च किया है।
 

Alcatel 5V कीमत

अल्काटेल 5वी की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) है। इसे महीने के आखिर तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इस फोन को लॉन्च करने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Alcatel 5V डिज़ाइन

यह स्मार्टफोन मेटल बॉडी के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच भी है। डिस्प्ले ने निचले हिस्से पर अभी भी काफी बेज़ल मौज़ूद है और यहां पर कोई हार्डवेयर बटन भी नहीं है। पिछले हिस्से पर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में हैं। इसके नीचे फ्लैश को जगह मिली है। फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर के मध्य में है। कंपनी ने अल्काटेल 5वी को ब्लैक और ब्लू रंग में लिस्ट किया है।
 

Alcatel 5V स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाला Alcatel 5V सिंगल सिम हैंडसेट है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1500 पिक्सल) 19:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले है। यह 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इस पर 2.5डी असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। ये डुअल-टोन फ्लैश और फिक्स्ड फोकस के साथ आते हैं। एआई सीन डिटेक्शन, बर्स्ट शॉट, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, रियल टाइम बोकेह, एचडीआर, लाइट ट्रेस, नाइट मोड, पनोरमा, पीडीएएफ, रियल-टाइम फिल्टर्स, रीफोकस, सेल्फी एलबम, स्लो मोशन, सोशल मोड, वीडियो रिकॉर्डिंग में स्नैप शॉट, टाइम लैप्स और वीडियो स्टोरी जैसे फीचर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी कैमरा ईआईएस, बर्स्टम शॉट और फेस ब्यूटीफिकेशन जैसे फीचर के साथ आता है।
Advertisement

Alcatel 5V की बैटरी 5000 एमएएच की है। इसके बारे में 18 घंटे तक के टॉक टाइम और 620 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। बताया गया है कि फोन की बैटरी 2 घंटे 48 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और एफएम रेडियो शामिल हैं। Alcatel 5V का डाइमेंशन 153.7x74.55x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1500 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Alcatel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.