Airtel जल्द लॉन्च कर सकती है 2,500 रुपये वाला 4जी स्मार्टफोन: रिपोर्ट

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 2,500 रुपये से 2,700 रुपये वाला 4जी स्मार्टफोन लाने के लिए मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है। कंपनी की इस पहल को रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है जिसने जुलाई में लॉन्च हुए 1,500 रुपये की ‘शून्य प्रभावी लागत’ वाले जियो फोन की बुकिंग हाल में शुरू की।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 10:20 IST
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 2,500 रुपये से 2,700 रुपये वाला 4जी स्मार्टफोन लाने के लिए मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है। कंपनी की इस पहल को रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है जिसने जुलाई में लॉन्च हुए 1,500 रुपये की ‘शून्य प्रभावी लागत’ वाले जियो फोन की बुकिंग हाल में शुरू की।

सूत्रों ने बताया कि रिलायंस जियो के विपरीत एयरटेल पूरी तरह स्मार्टफोन लाने पर ध्यान दे ही है क्योंकि उसका मानना है कि लोग स्मार्टफोन खरीदने के लिए थोड़ा और पैसा खर्च करने से नहीं हिचकेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार एयरटेल का 4जी स्मार्टफोन दीवाली से पहले बाजार में आ सकता है। इसमें एयरटेल का 4जी कनेक्शन होगा तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक डेटा व वॉयस प्लान भी लाएगी।

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में 4 इंच का डिस्प्ले, डुअल कैमरा, वीओएलटीई कॉलिंग व अच्छी क्षमता की बैटरी होगी। इसमें एक जीबी रैम दिया जाएगा। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि यह कब से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि एयरटेल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी टिप्पणी ने इनकार कर दिया है।

रिलांयस जियो ने 4जी फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की। उम्मीद है कि नवरात्रों से फोन मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि 1,500 रुपये की कीमत को तीन साल बाद फोन लौटाने पर वापस कर दिया जाएगा, इस तरह से फोन की प्रभावी लागत शून्य है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.