Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू

फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है जो 12nm प्रोसेस पर बना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 14:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया गया है।
  • फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।
  • फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है

Ai+ Pulse 2 फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Ai+

Ai+ Pulse 2 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह फोन एक एंट्री लेवल डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। खासतौर पर उन यूजर्स को यह फोकस करता है जो एक सस्ता स्मार्टफोन रोजमर्रा के कामों के लिए खरीदना चाहते हैं। Ai+ Pulse 2 फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4जीबी, 6जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। जिसके साथ में 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Ai+ Pulse 2 price

Ai+ Pulse 2 की कीमत Rs 5,999 से शुरू होती है जिसमें इसका 4+64GB वेरिएंट आता है। फोन का 6+128GB वेरिएंट 7,999 रुपये में आता है। हालांकि कंपनी ने ये प्राइस पहले 24 घंटे के लिए ही रखे हैं जिसकी सेल 11 मार्च को होगी। नॉन-सेल प्राइसिंग का खुलासा अभी ब्रांड की ओर से नहीं किया गया है। फोन को Flipkart और Shopsy जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। 

Advertisement

Ai+ Pulse 2 Specifications

Ai+ Pulse 2 फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 450 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 1.8GHz पर क्लॉक किया गया है। साथ में 6 जीबी तक रैम, और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें कुछ AI फीचर्स का भी सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। 

फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह फोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS कस्टम स्किन पर ऑपरेट करता है। फोन में कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है जो इसे धूल, पानी आदि में खराब होने से बचाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.