भारत में लॉन्च हुई 1 जीबीपीएस वाली नई ब्रॉडबैंड सर्विस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2017 16:55 IST
ख़ास बातें
  • 5,999 रुपये में 1 टीबी एफयूपी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा
  • 1 जीबीपीएस वाली सर्विस अभी हैदराबाद में लॉन्च हुई है
  • इस सर्विस को 10 और शहरों में लॉन्च किया जाएगा
एसीटी फाइबरनेट ने भारत में अपनी 1 जीबीपीएस स्पीड वाली नई ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च कर दी है। इस हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस को सबसे पहले हैदराबाद में लॉन्च किया गया है। 5,999 रुपये हर महीने वाले प्लान में यूज़र को 1 टीबी (टेराबाइट) हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके बाद डेटा की स्पीड कम हो जाएगी। एसीटी फाइबरनेट ने यह भी घोषणा कि कंपनी की योजना 1 जीबीपीएस वाली ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस को 10 और भारतीय शहरों में लॉन्च करने की है।

कंपनी का कहना है कि इसका लक्ष्य स्टार्टअप, रिटेल आउटलेट और इंटरनेट कंपनियां हैं। और दावा है कि नई सर्विस से देश में तकनीकी तौर पर विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस स्पीड के साथ, यूज़र चंद सेंकेंड में ही पूरी मूवी डाउनलोड कर सकते हैं। दक्षिण भारत को शुरुआती फोकस रखने के साथ एसीटी (एट्रिया कनवर्जेंस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) भारत में ब्रॉडबैंड कैटेगरी में तीसरी सबसे बड़ी नॉन-टेलीकॉम आईएसपी है। करीब 12 लाख ग्राहक बेस वाली इस कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलूरू में है। और यह देश के 11 शहरों में अपनी सुविधाएं देती है।
Advertisement

एसीटी फाइबरनेट के सीईओ बाला मलाडी ने लॉन्च के समय कहा, ''हमारी सरकार और नागरिक डिजिटल इंडिया अभियान की तरफ बढ़ रहे हैं, और हाई स्पीड इंटरनेट हर समय की जरूरत है। 1 जीबीपीएस ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस को लॉन्च करने के साथ हमें इस सपने को हक़ीकत में बदलने जैसा गर्व महसूस होता है। हैदराबाद से हमने शुरुआत की है। हमें विश्वास है कि यह सर्विस इंटरनेट को इस्तेमाल करने के तरीको को बड़े स्तर पर बदलेगी। और इससे 2018 तक 2.3 करोड़ से तेलंगानावासियों को इंटरनेट से जोड़ने में सरकार के लक्ष्य को तेजी मिलेगी।''

रिलायंस जियो के भी अपने ब्रॉडबैंड फाइबर नेटवर्क टू द होम (एफटीटीएच) नेटेवर्क को टेस्ट करने की ख़बरें हैं। रिलायंस गीगाफाइबर को पुणे और मुंबई में लॉन्च किया जा रहा है। रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड के एफटीटीएच नेटवर्क से भी 1 जीबीपीएस स्पीड मिलेगी लेकिन फिलहाल इसके कॉमर्शियल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.