• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6 इंच डिस्‍प्‍ले, 3 कैमरा, 2GB रैम के साथ Acer Sospiro A60 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, कीमत है काफी कम

6 इंच डिस्‍प्‍ले, 3 कैमरा, 2GB रैम के साथ Acer Sospiro A60 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, कीमत है काफी कम

यह डिवाइस हरे कलर की पट्टी के साथ सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है। बैक साइड से फोन देखने में अच्‍छा लगता है, लेकिन यह एक एंट्री लेवल डिवाइस है और बेसिक फीचर्स से लैस होकर आती है।

6 इंच डिस्‍प्‍ले, 3 कैमरा, 2GB रैम के साथ Acer Sospiro A60 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, कीमत है काफी कम

इसमें 8 मेगापिक्‍सल के मेन रियर कैमरा के साथ 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसे करीब 80 डॉलर (6,353 रुपये) में लाया गया है
  • फोन को सिंगल ब्‍लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है
  • यह एक एंट्री लेवल डिवाइस है
विज्ञापन
अपने लैपटॉप्‍स के लिए पहचानी जाने वाली एसर (Acer) स्‍मार्टफोन भी बनाती है। हालांकि इस कैटिगरी में उसे बहुत ज्‍यादा कामयाबी नहीं मिली। कंपनी ना के बराबर स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करती है, लेकिन एसर ब्रैंड का एक नया फोन मेक्सिको में बिक्री के लिए आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Sospiro A60 नाम से इस फोन को लॉन्‍च किया गया है। इसे करीब 80 डॉलर (6,353 रुपये) में बिक्री के लिए लाया गया है। 

PlayfulDroid के अनुसार, यह डिवाइस हरे कलर की पट्टी के साथ सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है। बैक साइड से फोन देखने में अच्‍छा लगता है, लेकिन यह एक एंट्री लेवल डिवाइस है और बेसिक फीचर्स से लैस होकर आती है। जानकारी के अनुसार, फोन में 6 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1440x720 पिक्सल है। 

कैमरों में मामले में एंट्री लेवल कैटिगरी के हिसाब से डिवाइस कुछ रिच मालूम होती है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल के मेन रियर कैमरा के साथ 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। यानी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलता है। अच्‍छी बात है कि कंपनी ने दोनों साइड में एलईडी लाइटिंग दी है।  

फोन को Unisoc SC7731E प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है, जिसे 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 के गो एडिशन पर चलता है, यानी यह डिवाइस उन लोगों के लिए जो एक बेसिक जरूरत वाला फोन चाहते हैं। 

कुछ और फीचर्स की बात करें, तो फोन में 3000mAh की बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज के हिसाब से कमतर लगती है। फोन का वजन 195 ग्राम है यानी यह एक भारी फोन है। एक रियर-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें दिया गया है।  एसडी कार्ड लगाने का भी स्‍लॉट है, लेकिन वह स्‍टोरेज को 64जीबी तक ही एक्‍सपेंड कर सकता है। 3.5mm का हेडफोन जैक, माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसी खूबियां भी हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »