Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ

फोन में एक खास फीचर इसका रियर डिस्प्ले है। यानी पीछे की तरफ भी कंपनी ने TFT डिस्प्ले दिया है जो कि 1.88 इंच का है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जुलाई 2026 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Acer Sospiro A15 में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है।
  • Acer Sospiro A15 में 64MP का AI कैमरा दिया गया है।

Acer Sospiro A15 फोन में रियर में भी डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Acer

लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Acer ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Acer Sospiro A15 को मार्केट में उतारा है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Unisoc का चिपसेट है जिसके साथ 6GB की रैम मिलती है, और 128GB की स्टोरेज मिलती है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Acer Sospiro A15 Phone Price

Acer Sospiro A15 को कंपनी अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत का खुलासा जल्द हो सकता है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन लिस्ट किया गया है। इसे ओरेंज और ब्लू कलर में पेश किया गया है। 

Acer Sospiro A15 Phone Specifications

Acer Sospiro A15 में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन में एक खास फीचर इसका रियर डिस्प्ले है। यानी पीछे की तरफ भी कंपनी ने TFT डिस्प्ले दिया है जो कि 1.88 इंच का है। यह नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक प्ले कंट्रोल करने, और सेल्फी के लिए व्यूफाइंडर की तरह काम आता है। यानी अब आप मेन कैमरा से भी इसमें देखकर सेल्फी ले सकते हैं। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। हां, लेकिन इसमें 5G कनेक्टिविटी का न होना यूजर्स को निराश कर सकता है। फोन में 6GB की रैम मिलती है और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह 14GB तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। वहीं, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। 

Advertisement

Acer Sospiro A15 में 64MP का AI कैमरा दिया गया है। मेन लेंस 64MP का है जिसके साथ सेकंडरी सेंसर भी है। इसमें AI फीचर्स का सपोर्ट है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में फ्रंट की ओर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है। 

फोन में 5000mAh की विशाल बैटरी लगी है। इसके साथ में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी जोड़ा है। फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, VoLTE, ViLTE, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक की कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.