Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू

Acer ने भारत में अपने Nitro, Predator, Aspire और Swift पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Acer Swift Pro में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer Aspire Pro AI में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer Aspire 3 में 15.6 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले मिलती है।

Acer Nitro 5 में 16 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Acer

Acer ने भारत में अपने Nitro, Predator, Aspire और Swift पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में Nitro 5 और Nitro 5 Pro, Predator Helios Neo 16S AI, Predator Helios Neo 16 AI, Predator Helios Neo 16, Aspire 3, Swift Pro और Aspire Pro AI शामिल हैं। Acer Nitro 5 और Nitro 5 Pro गेमिंग लैपटॉप हैं। यहां हम आपको Acer के इन लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Acer Nitro, Predator & Aspire Price

Acer Nitro 5 और Nitro 5 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,67,990 है। इस पर ₹10 हजार का कैशबैक शामिल है। ये लैपटॉप बिक्री के लिए Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसर ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और वियज सेल्स पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

Predator Helios Neo 16S AI की कीमत ₹2,62,990, Predator Helios Neo 16 AI की कीमत ₹2,82,990 और Predator Helios Neo 16 की कीमत ₹2,42,990 है। इन लैपटॉप ₹10 हजार का कैशबैक शामिल है। ये लैपटॉप बिक्री के लिए Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसर ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और वियज सेल्स पर उपलब्ध हैं।

Acer Aspire 3 R3 3200U सीरीज की शुरुआती कीमत ₹39,999 है। ये लैपटॉप बिक्री के लिए Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स और एसर ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।

Acer Swift Pro की शुरुआती कीमत ₹79,999 है। ये लैपटॉप बिक्री के लिए क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, वियज सेल्स, अमेजन, फ्लिपकार्ट, Acer एक्सक्लूसिव ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Advertisement

Acer Aspire Pro AI की शुरुआती कीमत ₹69,999 है। ये लैपटॉप बिक्री के लिए क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, वियज सेल्स, अमेजन, Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स और एसर ई-स्टोर पर उपलब्ध है।

Acer Nitro 5, Nitro 5 Pro Specifications

Acer Nitro 5 और Nitro 5 Pro गेमिंग लैपटॉप हैं, जो कॉन्फिगरेशन के आधार पर Intel Core 14th Gen HX प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 सीरीज और RTX 50 सीरीज लैपटॉप GPU से पावर्ड हैं। इनमें 16 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1920×1200 रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। इनमें 32GB DDR5 5600MHz और 2TB PCIe Gen4 SSD दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Intel Wi-Fi 6E, यूएसबी टाइप-सी,यूएसबी टाइप-ए, एचडीएमआई 2.1 और RJ-45 ईथरनेट शामिल है।

Advertisement

Acer Aspire 3 Specifications

Acer Aspire 3 में Acer ComfyView टेक्नोलॉजी वाली 15.6 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले दी गई है। इसमें 180-डिग्री ले-फ्लैट हिंज है। इसमें AMD Ryzen प्रोसेसर दिया गया है। इसका वजन 1.7 किलो है। यह 16GB DDR4 मेमोरी, 32GB तक एक्सपेंडेबल और PCIe NVMe SSD स्टोरेज है जो कि 1TB तक एक्सपेंडेबल है। इसमें इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, यूएसबी टाइप ए पोर्ट, एचडीएमआई, एसडी कार्ड रीडर, ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट शामिल है।

Acer Swift Pro Specifications

Acer Swift Pro में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले है, जिसका 400 निट्स तक ब्राइटनेस और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। Swift Pro में Intel आर्क ग्राफिक्स के साथ Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H-सीरीज प्रोसेसर हैं। इसमें 32GB LPDDR5 मेमोरी और 1TB PCIe NVMe SSD स्टोरेज है। इसमें 52Wh की बैटरी दी गई है जो कि 10.5 घंटे तक चल सकती है। अन्य फीचर्स में प्राइवेसी शटर के साथ वेबकैम शामिल है।

Advertisement

Acer Aspire Pro AI Specifications

Acer Aspire Pro AI में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है। 16GB DDR5 मेमोरी है जो कि 32GB तक बढ़ाई जा सकती है, वहीं 512GB PCIe NVMe SSD है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। लैपटॉप की बैटरी 10 घंटे तक चल सकती है। बैटरी 65W यूएसबी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Aspire Pro AI में Intel Core Ultra 5 125H प्रोसेसर है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है। अन्य फीचर्स में FHD वेबकेम और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6,ब्लूटूथ 5.1, 2 यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एचडीएमआई शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.