7700mAh की धांसू बैटरी, 4GB RAM के साथ Moto Tab G62 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto Tab G62 के Wi-Fi ओनली वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, वहीं LTE वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Wi-Fi वेरिएंट टैबलेट वर्तमान में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Moto Tab G62 एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
  • Moto Tab G62 के Wi-Fi ओनली वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
  • Moto Tab G62 में 10.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Moto Tab G62 एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Moto Tab G62 को लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है, इसमें साथ 4GB LPDDR4X RAM और 10.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस इस टैबलेट में सिंगल सिम सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Moto Tab G62 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Moto Tab G62 के Wi-Fi ओनली वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, वहीं LTE वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Wi-Fi वेरिएंट टैबलेट वर्तमान में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो कि Frost Blue कलर ऑप्शन में है। वहीं LTE वेरिएंट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 22 अगस्त से 12 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी।
 

Moto Tab G62 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto Tab G62 एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। इस 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले टैबलेट में सिंगल नेनो सिम स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 10.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2K+ 2000x1200 पिक्सल और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं। सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ v5.1, ड्यूल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइ-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। सेंसर की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7,700mAh की बैटरी है जो कि 20W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.61 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

1200x2000 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

7700 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Manchester United

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  2. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  5. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  6. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  7. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  8. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  9. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  10. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.