6GB रैम, 33W चार्जिंग, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्‍द लॉन्‍च होंगे 2 नए ओपो फोन!

टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने ट्विटर पर Oppo A57s और A57 4G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 27 मई 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A57 4G में 6.56 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले मिल सकता है
  • यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है
  • इन्‍हें 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है

कहा जा रहा है कि इन फोन्‍स को ग्लोइंग ब्लैक, ग्लोइंग ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Oppo A57 और Oppo A57s 4G स्‍मार्टफोन जल्‍द इंडियन मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। इन फोन्‍स के लॉन्‍च को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन के कलर ऑप्‍शंस समेत प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस की डिटेल ऑनलाइन सामने आ गई है। कहा जाता है कि Oppo A57s और A57 4G स्‍मार्टफोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आते हैं। Oppo A57 4G में 6.56 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसमें मीडियाटेक का हीलियो G35 प्रोससेर दिया जा सकता है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। ओपो ने हाल ही में थाईलैंड में Oppo A57 (2022) को अनवील किया है, क्‍योंकि यह एक 4जी मॉडल है, ऐसे हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में इसे Oppo A57 4G के रूप में लॉन्‍च किया जाएगा। 

टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने ट्विटर पर Oppo A57s और A57 4G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया है। कहा जा रहा है कि इन्हें ग्लोइंग ब्लैक, ग्लोइंग ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ये स्‍मार्टफोन 4GB + 64GB और 6GB + 128GB रैम व स्‍टोरेज ऑप्‍शन में पेश किए जा सकते हैं। लीक के अनुसार, अपकमिंग Oppo A57 4जी में 6.56 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G35 प्रोसेसर दिया जा सकता है और यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करता है। 
Advertisement

हालांकि Oppo A57 और A57s 4G के इंडिया लॉन्च के बारे में कंपनी की ओर कोई ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन नहीं किया गया है। 

हाल ही में थाइलैंड में लॉन्‍च किए गए Oppo A57 (2022) की बात करें, तो इसके दाम लगभग 12,500 रुपये में हैं। यह ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। क्‍योंकि यह एक 4G मॉडल है, इसलिए इसे इंडिया में Oppo A57 या A57 4G के रूप में रीब्रैंड किया जा सकता है। 
Advertisement

थाइलैंड में लॉन्‍च Oppo A57 (2022) स्‍मार्टफोन में 6.56 इंच का एचडी+ (720x1,612 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 3GB RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे वाला डुअल रियर कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है और इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.