6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 64GB स्टोरेज वाला Infinix Hot 12 लॉन्च, जानें कीमत

कीमत की बात करें तो Infinix Hot 12 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 23 अगस्त को 12 बजे से  Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने भारत में Infinix Hot 12 को लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix Hot 12 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।
  • Infinix Hot 12 में 6.82 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Infinix Hot 12 में 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix


Infinix ने भारत में Infinix Hot 12 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया किफायती स्मार्टफोन 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G37 SoC प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
Advertisement
 

Infinix Hot 12 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Infinix Hot 12 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 23 अगस्त को 12 बजे से  Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के लिए यह Exploratory Blue, Polar Black, Purple और Turquoise Cyan कलर में आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि Infinix Hot 12 को अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।
 

Infinix Hot 12 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Hot 12 में 6.82 इंच की HD+ 720x1,612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 460 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और हाई केयर मोड मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB of LPDDRx RAM और एक्सटेंड रैम 3GB RAM तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड XOS 10 काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, वहीं 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और AI कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी का बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, मैग्नोटोमीटर सेंसर,एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें डीटीएस के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 171.5 mm, चौड़ाई 77.5 और मोटाई 9.2mm है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.