50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा Nothing Phone 1!, Apple और OnePlus को देगा टक्कर

Flipkart  के जरिए 2 हजार रुपये कैशबेक के साथ फोन को प्री-ऑर्डर करने की सुविधा के साथ Nothing ने एक इन्वाइट ओनली प्रोग्राम शुरू किया।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 में 6.55-इंच का OLED डिस्प्ले होगा।
  • Nothing Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा।
  • नथिंग फोन 1 Snapdragon 778G+ SoC से लैस होकर आएगा।

Nothing Phone 1 में 6.55-इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

Nothing Phone 1 को मार्केट में 12 जुलाई, 2022 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस आगामी स्मार्टफोन में कस्टम-ट्यून Qualcomm Snapdragon 778G+ चिप आने की संभावना है। अब एक नई लीक  से नथिंग फोन 1 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। वनप्लस के पूर्व को-फाउंडर Carl Pei  के नेतृत्व में ब्रांड का पहला स्मार्टफोन 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलने की उम्मीद है। कैमरा के तौर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ड्यूल रियर कैमरा यूनिट आने की उम्मीद है।

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने ट्विटर पर 12 जुलाई को लॉन्च होने से पहले Nothing Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। लीक के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉइड 12 पर आउट ऑफ द बॉक्स काम करेगा। इसमें 6.55-इंच का OLED डिस्प्ले होगा जो कि 120Hz की एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बताया जाता है कि डिस्प्ले और रियर साइड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस होगी। कैमरा की बात करें तो नथिंग फोन 1 में एक ड्यूल रियर कैमरा यूनिट होगी, जिसमें f / 1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। यह कैमरा 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K रेजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इस फोन में एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ सिममैट्रीकल बेजेल्स आने की भी संभावना है।

Nothing Phone 1 को ऑफिशियल लॉन्च होने में अभी कुछ ही दिन बाकी हैं, हालांकि लीक से काफी कुछ पता चला है। कार्ल पेई ने हाल ही में कंफर्म किया था कि नथिंग फोन 1 Snapdragon 778G+ SoC से लैस होकर आएगा।

Nothing Phone 1​ की अनुमानित कीमत
Advertisement
कीमत की बात की जाए तो एक हाल ही में आई रिपोर्ट ने सुझाव दिया है Nothing Phone 1 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 397 डॉलर यानी कि लगभग 31,300 रुपये होगी। इसके अलावा इस फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 419 डॉलर यानी कि लगभग 33,100 रुपये होगी। वहीं टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 456 डॉलर यानी कि लगभग 36,000 रुपये होगी।

जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए Flipkart  के जरिए 2 हजार रुपये कैशबेक के साथ फोन को प्री-ऑर्डर करने की सुविधा के साथ Nothing ने एक इन्वाइट ओनली प्रोग्राम शुरू किया। वहीं नथिंग फोन 1 की भारत में रिलायंस डिजिटल के जरिए उपलब्ध होने की जानकारी भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.