5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ आएगा Realme C31 फोन!

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 15:40 IST
ख़ास बातें
  • फोन की कीमत 3GB + 32GB मॉडल के लिए लगभग 10,840 रुपये हो सकती है
  • इसके 4GB + 64GB मॉडल के दाम EUR 149 (लगभग 12,520 रुपये) हो सकते हैं
  • Realme C31 को ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है

बताया जा रहा है कि यह फोन Realme UI R की लेयर वाले Android 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा।

Realme C31 स्‍मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन एक नए लीक में सामने आए हैं। Realme C31 के रेंडरर्स फोन के डिजाइन के बारे में बताते हैं और इन्‍हें पिछले हफ्ते एक टिपस्टर ने लीक किया था। रियलमी का यह स्‍मार्टफोन कई सर्टिफ‍िकेशंस को क्‍लीयर कर चुका है और यह Realme C21 स्‍मार्टफोन का सक्‍सेसर होगा। हालिया लीक से पता चलता है कि फोन को यूनिसोक T612 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। Realme C31 में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। 
 

Realme C31 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Appauls की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme C31 को Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। यह 12nm प्रोसेस पर बेस्‍ड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इसे Mali-G57 GPU से पेयर किए जाने की उम्‍मीद है। बताया जा रहा है कि यह फोन Realme UI R की लेयर वाले Android 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। 
Advertisement

Realme C31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा साथ में मैक्रो और ब्लैक-एंड-वाइट फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बताया जा रहा है कि मेन कैमरा 1080p रेजॉलूशन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 720p रेजॉलूशन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस स्मार्टफोन के प्राइमरी रियर कैमरों में Realme ने बर्स्ट, फिल्टर, टाइम-लैप्स फोटो, एडवांस, पैनोरमिक मैक्रो, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और HDR समेत कई शूटिंग मोड दिए हैं। वहीं, फ्रंट कैमरे में फिल्टर, HDR मोड और ब्यूटी मोड जैसे फीचर मिलने की बात कही जा रही है। 

Realme C31 को तमाम सेंसर्स जैसे- एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोमीटर और एक्सेलेरोमीटर से लैस किए जाने की उम्मीद है। वायरलेस कनेक्टिविटी के मामले में यह डिवाइस Wi-Fi 4.0, ब्लूटूथ v5 को सपोर्ट करेगी, जबक‍ि नेविगेशन के लिए GPS, A-GPS, गैलीलियो और BeiDou का सपोर्ट मिल सकता है। 
Advertisement

फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जो पावर बटन के साथ काम करेगा। इसमें बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर बटन और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ डुअल नैनो-सिम कार्ड स्लॉट का पोर्ट मिल सकता है। नीचे की तरफ 3.5mm का ऑडियो जैक, माइक्रोफोन और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होने की बात कही गई है। फोन में सिंगल स्‍पीकर ग्र‍िल मिलेगा, जो बैक साइड में होगा। 

Realme C31 को 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से पैक किया जाएगा। फोन का वजन 197 ग्राम होने की उम्मीद है। Realme C31 के रिटेल बॉक्स में फोन के अलावा, 10W का एडॉप्टर, माइक्रो-यूएसबी केबल, सिम कार्ड टूल, स्क्रीन प्रोटेक्टर, क्विक स्टार्ट गाइड और वॉरंटी कार्ड दिए जाने की उम्‍मीद है। 
Advertisement
 

Realme C31 के अनुमानित प्राइस 

एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Realme C31 की कीमत 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए EUR 129 (लगभग 10,840 रुपये) होने की उम्मीद है। इसके 4GB + 64GB मॉडल के दाम EUR 149 (लगभग 12,520 रुपये) हो सकते हैं। Realme C31 को ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। एक टिपस्टर के अनुसार, Realme C31 को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and slim design
  • Decent performance for the price
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak cameras, especially in low light
  • Micro-USB port
  • Slow charging
  • Preinstalled bloatware apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Monochrome

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.