5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A53 5G, A33 5G इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट!

Galaxy A53 5G इससे पहले FCC, TENAA और NBTC साइट्स पर भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A53 5G में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है।
  • Galaxy A33 5G में MediaTek Dimensity प्रोसेसर हो सकता है।
  • दोनों ही फोन में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।

Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G स्मार्टफोन का लॉन्च बहुत जल्द हो सकता है। हाल ही में इन्हें Samsung India की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया था और अब ये दोनों स्मार्टफोन इंडोनोशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किए गए हैं। फोन का डिजाइन भी ऑनलाइन लीक हो गया है। इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग में इनके मॉडल नम्बरों के बारे में भी जानकारी दी गई है। Galaxy A53 5G में Exynos 1200 प्रोसेसर होने की खबर है और फोन 5000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। जबकि Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर बताया गया है। 

Mysmartprice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नम्बर्स भी बताए गए हैं। Samsung Galaxy A53 5G का मॉडल नम्बर SM-A536E लिस्टेड है और Samsung Galaxy A33 5G का मॉडल नम्बर SM-A336E मेंशन किया गया है। यानि कि भारत के साथ-साथ स्मार्टफोन एशिया के दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा यह लिस्टिंग स्मार्टफोन्स के बारे में कोई और जानकारी नहीं देती है। 
Advertisement

इससे पहले इन्हें अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया था। Galaxy A53 5G इससे पहले FCC, TENAA और NBTC साइट्स पर भी देखा जा चुका है। लीक्स की मानें तो फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Exynos 1200 SoC से लैस होगा और Mali G68 GPU के साथ आएगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 6/8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके रियर में 64MP+12MP+5MP+5MP क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। 

Samsung Galaxy A33 5G स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन के बारे में फिलहाल यही बताया जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity SoC से लैस होगा। फोन में 5,000mAh बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसकी खास फीचर्स में हमें IP67 वॉटर एंड डस्ट रसिस्टेंट रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। हाल ही में फोन को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.