भारतीय स्मार्टफोन मार्केट 2026 में नया ट्रेंड दिखा रही है। एक बार फिर से मार्केट में 4G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स बढ़ती नजर आ रही है।
भारत में 4G स्मार्टफोन्स फिर से पॉपुलर हो रहे हैं। (सांकेतिक फोटो)
भारत में स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा शिफ्ट देखने को मिल रहा है। 4G स्मार्टफोन्स फिर से पॉपुलर हो रहे हैं। एक बड़ी वजह स्मार्टफोन पार्ट्स की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। हाल ही में इसे लेकर एक रिसर्च सामने आई है जो कहती है कि 2026 में 4G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 4G और 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों के बीच अंतर की खाई लगातार गहरी होती जा रही है। आइए जानते हैं विस्तारपूर्वक इस शिफ्ट की वजह।
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट 2026 में नया ट्रेंड दिखा रही है। एक बार फिर से मार्केट में 4G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स बढ़ती नजर आ रही है। Counterpoint Research में कहा गया है कि 2026 में यह बढ़ोत्तरी और अधिक रहने वाली है। हालांकि, भारत की कुल स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट आई है, लेकिन 4G की शिपमेंट्स बढ़ी हैं। यह बदलाव मुख्य रूप से इसलिए हो रहा है क्योंकि पार्ट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। इसी के साथ 4G व 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले 2026 में 4G फोन की शिपमेंट्स 3% बढ़ सकती हैं। 2025 में 4G स्मार्टफोन शिपमेंट में 48% की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन 2026 में यह ट्रेंड पलटता दिख रहा है। कहा गया है कि भारत में 2026 में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 4G की हिस्सेदारी 13% रहने वाली है जबकि 2025 में यह 11% थी। यह बदलाव कंज्यूमर ट्रेंड को दिखाता है। यह शिफ्ट उन ग्राहकों के कारण आ रहा है जो फोन की कीमत को लेकर सबसे अधिक संवेदनशील हैं।
मौजूदा समय में ग्राहक कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की तरफ रुख कर रहे हैं जिनमें फीचर्स भी मिलते हों। 5G स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के चलते अब ग्राहक सस्ते स्मार्टफोन्स को खरीदना पसंद कर रहे हैं। मार्केट में सबसे बड़ा बदलाव ₹20,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के आसपास देखने को मिल रहा है। रिसर्च कहती है कि ₹10,000 से ₹20,000 की रेंज में 4G फोन बनाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ी है। 2026 में 12 कंपनियां बताई गई हैं जो 10 हजार से 20 हजार की रेंज में 4G फोन मार्केट में ला रही हैं जबकि 2025 में इनकी संख्या केवल 2 थी। इससे पता चलता है कि बनाने वाली कंपनियां आम सस्ती कैटिगरी से हटकर भी 4G फोन ला रही हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी