12GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Realme GT Neo3 गीकबेंच पर लिस्ट!

Realme GT Neo3 में MediaTek Dimensity 8100 SoC होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo3 में MediaTek Dimensity 8100 SoC होगा।
  • फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है।
  • इसका डिस्प्ले 6.7 इंच का FHD+ पैनल होगा।
Realme GT Neo3 को Geekbench बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। गीकबेंच पर इसके मेन स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। फोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC देखने को मिल सकता है और इसमें 12GB RAM बताई गई है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहा गया है कि यह एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आएगा। फोन 12 जीबी रैम के अलावा 8 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। इसकी डिस्प्ले 6.7 इंच की बताई गई है जिसमें HDR10+ का सपोर्ट और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा। 

Geekbench लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर RMX3562 बताया गया है। हाल ही में इसी मॉडल नम्बर के साथ इसे TENAA लिस्टिंग में भी देखा गया था। वहीं, कुछ समय पहले टिप्स्टर Sam (@ShadowLeak) ने इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से किया था। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर होगा। इसके साथ Mali-G610 MC6 GPU की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। प्रोसेसर में 2.85GHz की टॉप क्लॉक स्पीड होगी। प्रोसेसर के निचले चार कोर 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर होंगे। स्मार्टफोन में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा और 12 जीबी की रैम होगी। इसके स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट में इसने 996 का प्वॉइंट्स का स्कोर किया और मल्टीकोकर टेस्ट में 3901 प्वॉइंट्स का स्कोर किया। 
 

Realme GT Neo3 specifications (expected)

जैसा कि पहले बताया गया है, Realme GT Neo3 में MediaTek Dimensity 8100 SoC होगा। इसकी डिस्प्ले के बारे में कहा जा रहा है कि यह 6.7 इंच का FHD+ पैनल होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। यह एक OLED पैनल होगा जिसमें 10-bit कलर डेप्थ होगी। साथ ही HDR10+ का सपोर्ट भी बताया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर OIS के साथ होगा। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। इसका तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर बताया गया है। सेल्फी के लिए Realme GT Neo3 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 4,500mAh की होगी। जिसके साथ 150W UltraDart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.