1 हजार रुपये तक सस्ता हुआ 4230mAh बैटरी, 13MP कैमरा, 64GB स्टोरेज वाला Oppo A16K फोन

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A16K में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 2.4D ग्लास से प्रोटेक्टिड है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 SoC से लैस है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने भारत में Oppo A16K की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती की है।
  • Oppo A16K के 4GB RAM और 64GB वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है।
  • Oppo A16K में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Oppo A16K की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती की है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo A16K की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती की है। इस स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में 3GB RAM वेरिएंट के साथ डेब्यू किया था और बाद में इसका 4GB RAM वेरिएंट भी आया। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 11.1 Lite पर काम करता है और साथ में MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर दिया गया है। सिंगल 13 मेगापिक्सल कैमरा से लैस  इस स्मार्टफोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Oppo A16K की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Oppo A16K के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट पर ओप्पो फोन की लिस्टिंग से यह कंफर्म होता है। हालांकि Amazon India और Flipkart पर इसकी कीमत अभी भी 11,990 रुपये है। वहीं इस स्मार्टफोन के 3GB RAM और 32GB वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है जो कि 10,490 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी Oppo वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर 9,990 रुपये में मिल रहा है। कीमतों में गिरावट की जानकारी सबसे पहले मुंबई के स्थापित रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी थी। रिटेलर ने बताया कि कीमतों में कटौती आज से लागू हुई है।
 

Oppo A16K के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A16K में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 2.4D ग्लास से प्रोटेक्टिड है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और  64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android बेस्ड ColorOS 11.1 Lite पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ A-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Black, Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.