6 जीबी रैम वाले पावरफुल स्मार्टफोन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 24 जून 2016 18:48 IST
बीतते वक्त के साथ तकनीक की दुनिया में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसा स्मार्टफोन के साथ भी है। प्रोसेसर के साथ फोन की परफॉर्मेंस बहुत हद तक रैम पर निर्भर करती है। आज की तारीख में स्मार्टफोन में जिस तरह के फीचर्स के साथ आ रहे हैं, उसके लिए 1 जीबी रैम भी कम पड़ जाए। इसलिए ज्यादातर बजट डिवाइस भी 2 जीबी रैम वाले हो गए हैं।

किसी और कंम्प्यूटिंग डिवाइस की तरह स्मार्टफोन को प्रोग्राम एग्जीक्यूट करने के लिए रैंडम एक्सेस मैमोरी (रैम) की जरूरत होती है। मगर हाई-एंड डिवाइस में इतना रैम भी कम पड़ जाता है।
Advertisement

पहले कंपनियों ने डिवाइस में 2 जीबी रैम देना शुरू किया, फिर 3 जीबी रैम और फिर 4 जीबी रैम। अब तो मार्केट में कुछ ऐसे हैंडसेट भी उपलब्ध हैं जो 6 जीबी रैम से लैस हैं।

ऐसा ख़ासकर चीन में देखने को मिला है। कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को अपने डिवाइस का हिस्सा बना रही हैं। अफसोस की बात यह है कि इन हैंडसेट को भारत में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।
Advertisement

आइए एक नज़र डालते हैं 6 जीबी रैम से स्मार्टफोन पर...
Advertisement

वीवो एक्सप्ले5 एलीट
 

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो को हर बार कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। वह 6 जीबी रैम से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी है। डुअल सिम वीवो एक्सप्ले5 एलीट गोरिल्ला ग्लास 4 की कोटिंग से लैस मेटल बॉडी का बना है। सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज की तरह ही इस हैंडसेट में डुअल कर्व्ड 5.43 इंच का (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 2.15 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। वीवो एक्सप्ले5 एलीट में सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), 6पी लेंस, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

वर्नी अपोलो

Advertisement
 


वर्नी अपोलो स्मार्टफोन में फोर्स टच के साथ 5.5 इंच का क्यूएचडी स्क्रीन दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। सोनी आईएमएक्स230 सेंसर के साथ हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वर्नी अपोलो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 6 जीबी रैम है। फोन में  सबसे नया हेलियो एक्स20 (एमटी6797) प्रोसेसर भी दिया गया है।
Advertisement

लेईको ले मैक्स2
 

ले मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर केसाथ आता है। रैम 6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया गया है। ले मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वलकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

ज़ूक ज़ेड2 प्रो
 

ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेडयूआई 2.0 स्किन मौजूद है। हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, RAM, Zuk Z2 Pro, Le Max2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.