4 इंच वाले आईफोन 6सी की तस्वीरें पहली बार आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2016 19:34 IST
इंटरनेट पर एक स्मार्टफोन के नए रेंडर इमेज सार्वजनिक हुए हैं जिन्हें 4 इंच के आईफोन 6सी का बताया जा रहा है। इसके अलावा बहुत दिनों से सुर्खियों में रहे इस हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई हैं।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 6सी का कलर मॉडल आईपॉड टच जैसा होगा और फिज़िकल डिजाइन आईफोन 6 (और आईफोन 6एस) जैसा। 9to5mac ने इस हैंडसेट कुछ रेंडर इमेज साझा किए हैं और दावा किया है कि इनमें आईफोन 6सी के अलग-अलग कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं।

दूसरी रिपोर्ट में Nowhereelse.fr के स्टीव हैमरस्टॉफर ने आईफोन 6सी की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। तस्वीर में नज़र आ रहा हैंडसेट सर्कुलर एज वाला है, जैसे कि लेटेस्ट आईफोन मॉडल का डिजाइन है। हालांकि, इसका स्क्रीन छोटा है। आईफोन 6सी का रियर पैनल बहुत हद तक आईफोन 6 जैसा ही नज़र आता है। लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि यह फोन भी रियर कैमरा बंप के साथ आएगा। फ्रंट पैनल की तस्वीरों से पता चलता है कि आईफोन 6सी में भी आईफोन के खास डिजाइन को बरकरार रखा गया है। इसमें गोल जैसा होम बटन भी मौजूद है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगा।

जानकारी सामने आई है कि ऐप्पल अपने आईफोन 6सी स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में लॉन्च करेगी। इसकी पुष्टि चीन की एक टेलीकॉम कंपनी के रोडमैप से भी हुई।
Advertisement

अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 4 इंच वाला यह आईफोन 1642 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। अगर यही सही है तो हम इस विभाग में 4 इंच वाले आईफोन 5सी की तुलना में सुधार देखेंगे। अन्य फ़ीचर में ए9 प्रोसेसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, टच आईडी और 2 जीबी के रैम शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.