200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy S23 Ultra!

Motorola Edge 30 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 8 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है, उसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S23 Ultra, Samsung का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा।
  • ऐसी संभावना है कि Galaxy S23 Ultra में HP1 सेंसर नहीं होगा।
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि Galaxy S23 Ultra, Samsung का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साउथ कोरियन न्यूज एजेंसी ईटी न्यूज के मुताबिक, Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल एक्सपीरियंस डिवीजन ने कंफर्म किया है कि S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा होगा। Motorola Edge 30 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 8 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है, उसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। आगामी Xiaomi 12T Pro में भी 200 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की संभावना है। दोनों फोन सैमसंग ISOCELL HP1 मेन स्नैपर से लैस हैं।

ऐसी संभावना है कि Galaxy S23 Ultra में HP1 सेंसर नहीं होगा। इसके अलावा यह एक ISOCELL HP2 सेंसर से लैस हो सकता है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 10 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम लेंस 10x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलेगा। अफवाहें हैं कि गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा, जिसके इस साल नवंबर में आधिकारिक होने की संभावना है। ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी Exynos चिप के साथ S23 अल्ट्रा नहीं बनाएगी।

ऐसा बताया जाता है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 40 मेगापिक्सल ऑटोफोकस एनेबल फ्रंट कैमरा से लैस होने की उम्मीद है जो कि Galaxy S22 Ultra में भी दिया गया था। एक नई रिपोर्ट से साफ हुआ है कि S23 Ultr के अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर में पहले के मुकाबले बड़ा स्कैनिंग एरिया होगा। हालांकि S23 Ultra के अन्य स्पेसिफिकेशंस की अभी कोई जानकारी नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को सैमसंग गैलेक्सी S23 और सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस के साथ Q1 2023 में डेब्यू कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.