• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB रैम, 100W चार्जिंग, 2K डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा OnePlus 11 स्‍मार्टफोन! जानें और क्‍या होगा खास

16GB रैम, 100W चार्जिंग, 2K डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा OnePlus 11 स्‍मार्टफोन! जानें और क्‍या होगा खास

OnePlus 11 : अपकमिंग वनप्लस 11 में कर्व्‍ड ऐज वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसके टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पंच-होल डिस्‍प्‍ले देखने को मिलेगा।

16GB रैम, 100W चार्जिंग, 2K डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा OnePlus 11 स्‍मार्टफोन! जानें और क्‍या होगा खास

OnePlus 11 : फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो स्नैपर दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस हो सकती है यह डिवाइस
  • फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है
  • वनप्लस 11 को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है
विज्ञापन
वनप्‍लस (OnePlus) के अपकमिंग स्‍मार्टफोन को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। तमाम रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि कंपनी इस साल के आखिर तक ‘वनप्लस 11 प्रो' (OnePlus 11 Pro) फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करेगी। हालांकि एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी प्रो मॉडल की जगह ‘वनिला वनप्लस 11' को अनवील करेगी। इस बीच, जानेमाने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने ‘वनप्लस 11' के बारे में कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं। बताया है कि अपकमिंग वनप्लस 11 में कर्व्‍ड ऐज वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसके टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पंच-होल डिस्‍प्‍ले देखने को मिलेगा। 

दरअसल पिछले महीने एक रिपोर्ट में वनप्लस 11 प्रो के रेंडरर्स के बारे में बताया गया था। कहा गया था कि फोन को कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जिसके टॉप-सेंटर में पंच-होल डिस्‍प्‍ले होगा। अब टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कहा है कि वह कोई और डिवाइस थी और फोन के टॉप-सेंटर में पंच होल को समझना एक गलती थी। दरअसल, वह वनप्‍लस 11 के बारे में बात कर रहे थे।  

टिप्‍सटर ने बताया है कि अपकमिंग डिवाइस वनप्लस 11 होने वाली है और इसमें पंच होल को टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में फ‍िट किया गया है। कर्व्‍ड ऐज डिस्‍प्‍ले के साथ आने वाले इस फोन की स्क्रीन 3216 x 1440 पिक्सल के 2K रेजॉलूशन को सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो स्नैपर दिया जाएगा। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन के फोन के बाकी स्‍पेक्‍स तो नहीं बताए हैं, पर ऐसा लगता है कि ‘वनप्लस 11' उन्हीं स्पेक्स के साथ आएगा जो प्रो मॉडल पर आने की उम्मीद थी। कहा जाता है कि यह डिवाइस ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2' प्रोसेसर से लैस होगी। फोन में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। 

वनप्लस 11 को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है। फोन में 16जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। 8 जीबी और 12 जीबी के ऑप्‍शन भी रहेंगे। स्‍टोरेज 128 जीबी से 256 जीबी के बीच हो सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 100वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कहा जाता है कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर चलेगी, जिसमें ऑक्‍सीजनOS 13 की लेयर होगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »