108MP कैमरे, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला Xiaomi 11T Pro 5G फोन दिवाली सेल में Rs 6 हजार तक सस्ती कीमत में खरीदें

कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 09:43 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है।
  • सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • डिवाइस में 5,000mAh डुअल सेल बैटरी है।

Xiaomi 11T Pro 5G फोन का बेस वेरिएंट 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

भारत में दिवाली आने में अभी लगभग एक महीने का वक्त है लेकिन दिवाली सीजन के लिए कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपनी सेल की घोषणा कर दी है। Diwali Sale भारत के त्यौहारी सीजन में सबसे बड़ी सेल मानी जाती है और Xiaomi ने भी दिवाली के लिए खास सेल की घोषणा की है। 'दिवाली विद मी' (Diwali with Mi) नाम से सेल की घोषणा करते हुए शाओमी ने Xiaomi 11T Pro 5G के लिए खास ऑफर निकाला है। इस स्मार्टफोन पर कंपनी भारी छूट दे रही है। फोन का बेस वेरिएंट, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, सेल में 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही बैंक ऑफर और डिस्काउंट्स को मिलाकर फोन केवल 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Xiaomi 11T Pro 5G स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का डाइनेमिक रिफ्रेश रेट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 888 SoC है जिसके साथ Adreno 660 GPU को पेअर किया गया है। 
 

Xiaomi 11T Pro 5G deals, offers

Xiaomi 11T Pro 5G फोन का बेस वेरिएंट, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, Amazon और Xiaomi India ऑनलाइन स्टोर पर 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है जिसकी कीमत 36,999 रुपये है। इसके अलावा फोन का टॉप एंड 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। 

'Diwali with Mi' सेल के लिए ICICI Bank, Bank of Baroda और Kotak Mahindra Bank के कस्टमर्स स्पेशल डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके तहत Xiaomi 11T Pro 5G फोन को केवल 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का बेस वेरिएंट 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 
 

Xiaomi 11T Pro 5G specifications

Xiaomi 11T Pro 5G में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर चलता है जिसके ऊपर MIUI 12.5 स्किन दी गई है।

कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। डिवाइस में 5,000mAh डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 120W HyperCharge फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलती है। फोन के डाइमेंशन 164.1x76.9x8.8mm और वजन 204 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.