10.or D2 भारत में लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये से शुरू

10.or (टेनॉर) ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन 10.or D2 को लॉन्च कर दिया है। मार्केट में कंपनी के 10.or G, 10.or E और 10.or D तीन हैंडसेट मौजूद हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 22 अगस्त 2018 13:57 IST
ख़ास बातें
  • 28 अगस्त से अमेजन पर मिलेगा 10.or D2
  • टेनॉर डी2 दो रैम वेरिएंट में मिलेगा
  • 10.or D2 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
Amazon के स्मार्टफोन ब्रांड 10.or (टेनॉर) ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन 10.or D2 को लॉन्च कर दिया है। मार्केट में कंपनी के 10.or G, 10.or E और 10.or D तीन हैंडसेट मौजूद हैं। बता दें कि आज भारत में Xiaomi Poco F1 और Samsung Galaxy Note 9 को भी लॉन्च किया गया है। टेनॉर कंपनी के बजट स्मार्टफोन टेनॉर डी2 में आपको 5.45 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी के पिछले वेरिएंट की तुलना में 10.or D2 की कीमत भारत में थोड़ी ज्यादा है।
 

10.or D2 की भारत में कीमत

10.or D2 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है, इस दाम में आपको 2 जीबी रैम/ 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। 3 जीबी रैम/ 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 28 अगस्त से ब्लैक और ग्लो गोल्ड कलर में मिलेगा। अमेजन प्राइम मेंबर के लिए एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को टेनॉर डी2 की सेल होगी। पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। Reliance Jio की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक, Kindle ebooks पर 200 रुपये तक की छूट आदि ऑफर्स भी सेल के दौरान दिए जाएंगे। ग्राहक चाहे तो 10.or D2 को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकेंगे। Amazon Prime ग्राहकों को एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।
Advertisement
 

10.or D2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला 10.or D2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसका यूजर इंटरफेस स्टॉक एंड्रॉयड यूआई वाला होगा। टेनॉर डी2 में 5.45 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल का होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। यह हैंडसेट 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा।

अब बात कैमरा की। 10.or D2 में 13 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स258 सेंसर मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। रियर कैमरा एचडीआर, ब्यूटीफाई, लो लाइट एनहांसमेंट, पैनोरमा फीचर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा में सेल्फी काउंटडाउन, ब्यूटीफाई फीचर और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर मौजूद हैं। टेनॉर डी2 दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा- 16 जीबी और 32 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई, वीएलटीई, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/एजीपीएस और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 मिलेगा।
Advertisement

पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 19 घंटे का टॉकटाइम, 8 घंटे का 4जी इंटरनेट खपत, 10 घंटे वाईफाई, 70 घंटे एमपी3 प्लेबैक और 20 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। 10.or D2 की लंबाई-चौड़ाई 147.7x70.5x8.6 मिलीमीटर और इसका वजन 144 ग्राम है। यह हैंडसेट IPX2 रेटिंग के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Charges slowly
  • Mediocre performance
  • Cameras suffer from shutter lag
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.