5.5 इंच डिस्प्ले और 3GB रैम वाला Asus Pegasus 2 Plus स्मार्टफोन लॉन्च

5.5 इंच डिस्प्ले और 3GB रैम वाला Asus Pegasus 2 Plus स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
आसुस (Asus) ब्रांड ने पेगासुस 2 प्लस (Pegasus 2 Plus) हैंडसट चीन में लॉन्च किया है। ताइवान की इस कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता पर कोई खुलासा नहीं किया।

Asus के नए स्मार्टफोन को पेगासुस स्मार्टफोन का लेटेस्ट वर्ज़न बताया जा रहा है, जिसे पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

आसुस पेगासुस 2 प्लस (Asus Pegasus 2 Plus) में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है, जैसा कि आसुस जेनफोन 2 के हाईएंड स्मार्टफोन में देखने को मिला है। हैंडसेट में 64-bit Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर के साथ 3GB का रैम (RAM) होगा। गौर करने वाली बात है कि Asus ने पिछले महीने ZenFone 2 मॉडल के हैंडसेट लॉन्च किए थे, जिनमें इंटेल (Intel) के बजाय Qualcomm Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था।

Pegasus 2 Plus में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एंड्रॉयड 5.1.1 (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Pegasus 2 Plus में Zen UI स्किन का इस्तेमाल किया गया है। यह एक डुअल सिम हैंडसेट है। यह रोज़ गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। हैंडसेट में 3030mAh की बैटरी है।

Pegasus 2 Plus स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह जानते हुए कि Pegasus का पिछला वर्ज़न 4G LTE सपोर्ट के साथ आया था, तो हम नए हैंडसेट में भी इस फीचर की उम्मीद कर सकते हैं।

महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि Asus अपने ZenFone सीरीज में एक और हैंडसेट महीने के अंत तक लॉन्च करेगा। इसे ZenFone Go ZC500TG नाम से जाना जाएगा। इस स्मार्टफोन में quad-core MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB रैम (RAM) होने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »