नाइट विजन और AI डिटेक्शन फीचर के साथ आता है ZTE SC41 सिक्योरिटी कैमरा, इस कीमत में हुआ लॉन्च

स्टोरेज के लिए ZTE Xiaoxing Kankan SC41 कैमरा में TF कार्ड (256GB तक), एनक्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज और NAS कनेक्शन का सपोर्ट है। इसे ZTE BE7200 Pro+ राउटर के साथ पेयर कर लाइट NAS मोड में भी यूज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 12:21 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Xiaoxing Kankan SC41 कैमरा की कीमत 165.5 युआन है
  • इसमें 2.5K (2560×1440) रिजॉल्यूशन के साथ 4MP का 1/2.7-इंच CMOS सेंसर है
  • TF कार्ड (256GB तक), क्लाउड स्टोरेज और NAS/Light NAS स्टोरेज ऑप्शन शामिल

ZTE SC41 कैमरा की कीमत 165.5 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: ZTE

घर या ऑफिस की सिक्योरिटी के लिए ZTE ने एक नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है, जिसका नाम ZTE Xiaoxing Kankan SC41 है। कंपनी का ये नया कैमरा 2.5K (2560×1440) रिजॉल्यूशन, Wi-Fi 6 सपोर्ट, नाइट विजन और AI मोशन डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4MP का 1/2.7-इंच CMOS सेंसर दिया गया है, जो पारंपरिक 3MP कैमरों से करीब 33% ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है। f/2.0 अपर्चर और लो-लाइट में कलर इमेजिंग की क्षमता इसे घरेलू और छोटे बिजनेस यूज के लिए एक एडवांस ऑप्शन बनाती है।

ZTE SC41 कैमरा की बिक्री 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसकी कीमत 165.5 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी इसे ZTE Smart Life प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन चैनलों पर उपलब्ध कराएगी। ZTE ने इसे फिलहाल केवल White कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, और यह डेस्क, दीवार या सीलिंग पर इंस्टॉलेशन के लिए सपोर्टिव है।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ZTE SC41 में 4-मेगापिक्सल का सेंसर है जो 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ शार्प और क्लियर वीडियो आउटपुट देने का दावा करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया f/2.0 अपर्चर कम रोशनी में भी अच्छी क्लैरिटी देता है। इसमें 8 इनविजिबल 940nm इन्फ्रारेड LEDs दी गई हैं, जो बिना रेड ग्लो के 10 मीटर तक की नाइट विजन कवरेज देती हैं। इसके साथ फिजिकल लेंस शील्ड और प्राइवेसी मोड भी है, जिससे यूजर तय कर सकता है कि कब कैमरा एक्टिव रहे।

कनेक्टिविटी के लिए ZTE प्रोडक्ट में डुअल-बैंड Wi-Fi 6 (2.4GHz और 5GHz) और Bluetooth 5.4 दिया गया है, जिससे फास्ट अपलोड और क्विक पेयरिंग मिलती है। साथ ही इसमें 0.5 TOPS SoC और 128MB RAM मौजूद है, जो रीयल-टाइम AI प्रोसेसिंग हैंडल करती है, जैसे मोशन डिटेक्शन, ह्यूमन शेप रिकग्निशन, और साउंड-बेस्ड अलर्ट्स।

स्टोरेज के लिए कैमरा में TF कार्ड (256GB तक), एनक्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज और NAS कनेक्शन का सपोर्ट है। इसे ZTE BE7200 Pro+ राउटर के साथ पेयर कर लाइट NAS मोड में भी यूज किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसमें फाइनेंशियल-ग्रेड एन्क्रिप्शन दिया गया है, जिससे रिकॉर्ड किया गया डेटा पूरी तरह सिक्योर रहता है। ZTE ने कैमरा में रेयर-अर्थ मैग्नेटिक स्पीकर का इस्तेमाल किया है, जो वॉइस क्लैरिटी को 120% तक बढ़ा देता है। यह 360° टू-वे कम्युनिकेशन सपोर्ट करता है, जिससे यूजर कैमरे के जरिए सीधे बातचीत भी कर सकता है।

Advertisement

ZTE SC41 कैमरा की कीमत क्या है?

ZTE Xiaoxing Kankan SC41 कैमरा की कीमत 165.5 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी गई है।

यह कैमरा कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा?

यह कैमरा 9 अक्टूबर से बिक्री पर जाएगा और ZTE Smart Life प्लेटफॉर्म सहित ऑनलाइन चैनलों पर खरीदा जा सकेगा।

ZTE SC41 में कौन-सा रिजॉल्यूशन दिया गया है?

कैमरा में 2.5K (2560×1440) रिजॉल्यूशन के साथ 4MP का 1/2.7-इंच CMOS सेंसर दिया गया है, जो पारंपरिक 3MP कैमरों से ज्यादा डिटेल देता है।

Advertisement

क्या ZTE SC41 कैमरा नाइट विजन सपोर्ट करता है?

हां, इसमें 8×940nm इन्फ्रारेड LEDs दिए गए हैं, जो 10 मीटर तक की नाइट विजन कवरेज देते हैं और किसी तरह की रेड ग्लो नहीं दिखाते।

क्या इस कैमरा में Wi-Fi 6 और Bluetooth सपोर्ट है?

हां, ZTE SC41 में डुअल-बैंड Wi-Fi 6 (2.4GHz और 5GHz) और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है।

ZTE SC41 कैमरा में वीडियो कैसे स्टोर किया जा सकता है?

कैमरा में TF कार्ड (256GB तक), क्लाउड स्टोरेज और NAS/Light NAS स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं, साथ ही फाइनेंशियल-ग्रेड एन्क्रिप्शन से डेटा सुरक्षित रहता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ZTE SC41 Security Camera, Security cameras
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.