Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका

यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 35 रुपये तक भी वसूला जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2026 06:03 IST
ख़ास बातें
  • ऐप के बिल में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से आ रहा चार्ज
  • यह फीस 7 रुपए से लेकर 30 रुपए तक अलग-अलग देखी जा रही
  • कंपनी ने इसी साल मार्च में प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोत्तरी की थी

Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है।

Photo Credit: NDTV

Zomato से अगर आप भी अक्सर खाना मंगवाते हैं तो आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने कस्टमर्स के लिए ऑर्डर पर नया चार्ज लगा दिया है। कथित तौर पर Zomato अब कस्टमर्स से कैश ऑन डिलीवरी (CoD) के लिए नया चार्ज वसूल रही है। जोमैटो से खाना मंगवाने पर अगर आप कैश में पेमेंट करने का ऑप्शन चुनते हैं तो आपके घर आपका पसंदीदा खाना 5 रुपये से 20 रुपये तक महंगा होकर पहुंचेगा। लेकिन जो ग्राहक इससे बचना चाहते हैं उनके लिए भी कंपनी ने ऑप्शन दिया है। 

Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी (CoD) से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। PTI के अनुसार, जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी चार्ज लेना शुरू कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 20 रुपये या 30 रुपये तक भी वसूला जा रहा है। ग्राहक दर ग्राहक यह चार्ज अलग-अलग हो सकता है। नया चार्ज ऐप के बिल में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ा हुआ आपको नजर आएगा। 

Advertisement

इन कस्टमर्स को नहीं देना होगा यह एक्स्ट्रा चार्ज
अगर आप जोमैटो द्वारा लगाए जा रहे इस एक्स्ट्रा चार्ज से बचना चाहते हैं तो आपके पास एक ऑप्शन भी दिया गया है। आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं 5 रुपये की यह एक्स्ट्रा फीस नहीं लगेगी। जी हां, ऑनलाइन मोड ऑफ पेमेंट जैसे UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का विकल्प आप पेमेंट के लिए चुनते हैं तो इस एक्स्ट्रा चार्ज से बच जाएँगे।  

चार्ज भले ही छोटा है लेकिन कंपनी को मुनाफा मोटा होता है। बता दें कि जोमैटो पर रोजाना 23-25 ​​लाख ऑर्डर (via) आते हैं। इस हिसाब से अगर सभी ऑर्डर पर 5 रुपये का चार्ज लगाया जाए तो सैद्धांतिक रूप से रोजाना 1.15-1.25 करोड़ रुपये या सालाना लगभग 420-456 करोड़ रुपये की कमाई एक्स्ट्रा हो सकती है। हालांकि यह अधिकतम अनुमानित आंकड़ा है, क्योंकि कुल ट्रांजैक्शन में कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर का हिस्सा बहुत कम होता है। 

Zomato पर अक्सर इस तरह के चार्ज या किसी चार्ज में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती रहती है। कंपनी ने इसी साल मार्च में प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोत्तरी की थी। प्लेटफॉर्म चार्ज को कंपनी ने 12.50 रुपए से बढ़ाकर 14.90 रुपए कर दिया था। मोबाइल ऐप पर वर्तमान में प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये दिखाई जा रही है। बहरहाल, फूड डिलीवरी कंपनी द्वारा यह एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाना यूजर्स के लिए बहस का विषय बन गया है। एक तरफ जहां कई रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत बढ़ रही है, फूड डिलीवरी कंपनियों ने खाना भी महंगा कर दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.