सिंगल चार्ज में 241km चलने वाली फोल्डेबल Zectron Electric Bike लॉन्च, जानें कीमत

इस इलेक्ट्रिक बाइक के यूएस वेरिएंट की बात करें तो इसमें 350W मोटर दी गई है जो कि 32 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 13:09 IST
ख़ास बातें
  • इसमें फोल्डिंग फ्रेम है और बाइको को फोल्ड करके रखा जा सकता है।
  • इसे ऐरोस्पेस ग्रेड के मैगनिशियम एलॉय से बनाया गया है।
  • बाइक का वजन केवल 25 किलोग्राम है।

Photo Credit: zectronebikes

Zectron की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में फोल्डिंग फ्रेम डिजाइन मिलता है। कंपनी ने इसे क्राउड फंडिंग कैम्पेन में Indiegogo के जरिए लॉन्च किया है। इसमें अमेरिका क्षेत्र के लिए 32 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। जबकि यूरोप में इसे 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह ईलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में एक हफ्ते तक चल सकती है। इसकी कीमत और फीचर्स की बाकी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Zectron Electric Bike की कीमत

इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल की कीमत 1999 डॉलर (लगभग 1,63,000 रुपये) है। लेकिन सेल की शुरुआत में खरीदने के वाले कस्टमर्स को यह केवल 899 डॉलर (लगभग 73 हजार रुपये) में उपलब्ध करवाई जा सकती है। कंपनी का कहना है कि बाइक को लिमिटिड यूनिट्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

Zectron Electric Bike के फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक बाइक के यूएस वेरिएंट की बात करें तो इसमें 350W मोटर दी गई है जो कि 32 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दे सकती है। जबकि यूरोप वाले वेरिएंट में बाइक के अंदर 250W मोटर दी गई है। यह 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड दे सकती है। यानि कि बाइक को क्षेत्र के सरकारी नियमों के अनुसार टॉप स्पीड प्रदान की गई है। बाइक की रेंज की बात की जाए तो इसमें 241 किलोमीटर की रेंज है। जो कि सिंगल चार्ज की रेंज है। 

इसके अलावा बाइक में 3.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैटरी चार्ज लेवल, स्पीड आदि के आंकड़े देखे जा सकते हैं। साथ ही बाइक में डायनेमिक रियर सस्पेंशन भी दिया गया है। इसमें एंटी-शॉक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है ताकि राइडर को कम से कम झटके लगें। यह जीपीएस ट्रैकिंग के साथ आती है। स्मार्टफोन ऐप की मदद से आप इसे ट्रैक भी कर सकते हैं। 
Advertisement

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें फोल्डिंग फ्रेम है यानि कि बाइको को कम स्पेस में फोल्ड करके रखा जा सकता है। इसे ऐरोस्पेस ग्रेड के मैगनिशियम एलॉय से बनाया गया है। बाइक का वजन केवल 25 किलोग्राम है। इस पर 120 किलो तक वजन को ढोया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.