60 km रेंज वाला Zapp i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Zapp i300 की इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी कम्पार्टमेंट सेंटर में फिट किए गए हैं, जिससे कंपनी के दावे अनुसार, इसमें बेहतर संतुलन मिलेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2022 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Zapp i300 को चार वेरिएंट पेश किया जाएगा
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-97 kmph की स्पीड मात्र 4.8 सेकंड में पकड़ सकता है
  • कंपनी दावा करती है कि चार्ज आधे घंटे के भीतर 20% से 80% तक जा सकता है

Zapp i300 को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है

Zapp ने kL अपने i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक इवेंट में घोषित किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है, और साथ ही यह दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस आता है। इसकी रेंज 37 मील (करीब 60 km) बताई गई है और यह मात्र 4.8 सेकंड में 60 मील प्रति घंटा (करीब 97 kmph) की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। Zapp i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहरी आवागमन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

Zapp i300 को चार वेरिएंट पेश किया जाएगा। इसका सबसे महंगा वेरिएंट i300 Carbon Launch Edition है, जिसकी कीमत 8,900 यूरो (करीब 7.34 लाख रुपये) है। यह वेरिएंट 'लॉन्च रेड' कलर, कार्बन कैरियर और डायमंड कट व्हील से लैस आता है। कंपनी का कहना है कि इस एडिशन के केवल 1,000 यूनिट्स बनाए जाएंगे। अगला वेरिएंट i300 Carbon है, जिसकी कीमत 7,900 यूरो (करीब 6.51 लाख रुपये) है। वहीं, i300 Bio की कीमत भी Carbon के समान है। आखिरी वेरिएंट i300 Ocean है, जिसकी कीमत 6,300 यूरो (करीब 5.2 लाख रुपये) है। इन वेरिएंट्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 100 यूरो के रिफंडेबल अमाउंट में बुक किया जा सकता है।
Advertisement

खूबियों की बात करें, i300 की इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी कम्पार्टमेंट सेंटर में फिट किए गए हैं, जिससे कंपनी के दावे अनुसार, इसमें बेहतर संतुलन मिलेगा। इलेक्ट्रिक मोटर 9.6 hp की पावर और 20hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। ये पावरट्रेन 587 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिसकी बदौलत इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-97 kmph की स्पीड मात्र 4.8 सेकंड में पकड़ सकता है।

Zapp i300 की रेंज 37 मील (60 किमी) है। निश्चित तौर पर यह कीमत के लिहाज से कम लगती है। इतनी रेंज के साथ यह शहर में डेली आवागमन के लिए ठीक रहेगा। Zapp का कहना है कि बैटरी को आसानी से हटाया जा सकता है और मिनटों में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी दावा करती है कि चार्ज आधे घंटे के भीतर 20% से 80% तक जा सकता है।
Advertisement

इसमें अपसाइड-डाउन फोर्क्स और एक सॉलिड एडजस्टेबल रियर शॉक मिलता है। डुअल-चैनल ABS ब्रेकिंग स्कूटर के लिए अच्छा कंट्रोल देने का वादा करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zapp i300, Zapp i300 Electric Scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.