Tata Punch कार में लगा दिया घर वाला विंडो AC, वीडियो में देखें दिलचस्प कारनामा

FWS – FunWithScience नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जहां यूट्यूबर ने Tata Punch कार के बूट में एक विंडो एसी फिट करके दिखाया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 19:26 IST
ख़ास बातें
  • FWS – FunWithScience यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है वीडियो
  • विंडो एसी को चलाने के लिए बैटरी पैक और इनवर्टर का यूज किया गया है
  • इस वीडियो में स्टॉक AC और विंडो एसी के बीच तुलना भी की गई है
यूट्यूब में आपको एक से बड़े एक कारनामें देखने को मिलते हैं। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर कई एक्टपेरिमेंटल चैनल मौजूद हैं, जो अपने कौशल को दुनिया के सामने पेश करने के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक चैनल एक भारतीय युवा द्वारा चलाया जाता है, जिसने Tata Punch कार में विंडो एसी (Window AC) फिट कर दिया। जी हां, आपने सही पढ़ा। कितनी बात ऐसा होता है कि भीषण गर्मी पड़ने पर आपकी कार की एसी की परफॉर्मेंस गिर जाती है, या किसी कारणवश एसी काम करना बंद कर देता है। ऐसे में यदि आपको कार में घर की तरह एक पावरफुल विंडो एसी मिल जाए तो क्या कहेंगे आप? हम जानते हैं कि वास्तविकता में यह मजाक के तौर पर ही अच्छा है। हालांकि, एक प्रयोग के रूप में यह काफी मजेदार है।

FWS – FunWithScience नाम का एक यूट्यूब चैनल आए दिन कोई ना कोई नया प्रयोग करता है। चैनल ने इस साल जून में एक वीडियो शेयर किया था, जहां यूट्यूबर ने Tata Punch कार के बूट में एक विंडो एसी फिट कर दिया और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एसी कार काम भी कर रहा था। 
Advertisement


दरअसल, यूट्यूबर ने Bluestar कंपनी का एक विंडो एसी लिया और उसे कार के बूट में फिट कर दिया। इसे पावर देने के लिए इनवर्टर और दो बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कार के AC से विंडो AC की तुलना भी की गई, जहां दोनों AC को बारी-बारी से चलाकर तापमान में आए अंतर को देखा गया।
Advertisement

सबसे पहले, टाटा पंच कार के स्टॉक एसी को टेस्ट किया गया। जब बाहर का तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस था, उस समय कार के अंदर का तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद, 20 मिनट तक कार का एसी चलाया गया, जिसके बाद केबिन का तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, 30 मिनट के बाद, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इसके बाद, ब्लू स्टार विंडो एसी को टेस्ट किया गया, जिसे कार की बैटरी के बजाय एक अलग बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया था और इसे पावर देने के लिए इनवर्टर का प्रयोग किया गया था। क्योंकि विंडो एसी अंदर की गर्म हवा को बाहर धकेलने का काम करता है, इसलिए कार के बूट डोर को खुला रखा गया। टेस्टिंग की शुरुआत में केबिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। आपको बता दें कि विंडो एसी की मदद से मात्र 4 मिनट में केबिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि वीडियो में यह भी पता चलता है कि स्टॉक एसी का टेस्ट दिन के समय और विंडो एसी का टेस्ट रात के समय लिया गया था।
Advertisement

भले ही इस तरह कोई अपनी कार के बूट में विंडो एसी फिट कराना पसंद नहीं करेगा, लेकिन निश्चित तौर पर यह एक मजेदार एक्सपेरिमेंट वीडियो था, जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 8,100 से अधिक लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Punch, Tata Punch Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.