YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल

फीचर को फिलहाल 18 साल या उससे ऊपर के यूजर ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2026 20:53 IST
ख़ास बातें
  • यूजर ऐप के भीतर ही एक दूसरे को मैसेज कर सकते हैं।
  • नए इन-ऐप मैसेजिंग सिस्टम कुछ देशों में रोआउट होना शुरू हो गया है।
  • 2019 में YouTube ने इस फीचर को बंद कर दिया था।

फीचर को फिलहाल 18 साल या उससे ऊपर के यूजर ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

YouTube अपने पुराने फीचर के साथ लौट आया है! जी हां, कंपनी ने 2019 में जो फीचर बंद कर दिया था, उसे अब दोबारा से शुरू किया जा रहा है। चुनिंदा मार्केट्स में यह रोलआउट होना शुरू हो चुका है। नया फीचर कंपनी का DM (Direct Messaging) फीचर है जिसमें यूजर ऐप के भीतर ही एक दूसरे को मैसेज कर सकते हैं। फीचर के माध्यम से कंपनी का मकसद यूजर्स के बीच एक वार्तालाप को बढ़ावा देना है और इंटरेक्शन स्थापित करना है। पिछले साल यूट्यूब ने इसकी टेस्टिंग शुरू की थी और अब आखिरकार यह रोलआउट होना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

YouTube का DM फीचर फिर से लौट आया है। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। नए इन-ऐप मैसेजिंग सिस्टम कुछ देशों में रोआउट शुरू हो गया है। 9To5Google के अनुसार, इस नए फीचर की मदद से यूजर अपने पसंदीदा वीडियो के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं, वो भी बिना ऐप छोड़े। यानी अगर आपको अपने किसी मित्र अथवा करीबी को यूट्यूब पर कोई वीडियो लिंक शेयर करना है, या कोई मैसेज करना है तो अब किसी अन्य मैसेजिंग ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। यूट्यूब पर ही यह कनेक्टिविटी संभव होने जा रही है। 

Advertisement

कहां मिलेगा YouTube का DM फीचर
YouTube ऐप पर सबसे ऊपर की तरफ दाहिने कोने में यूजर को नया मैसेजिंग आइकन दिखाई देगा। यहां पर यूजर किसी दूसरे यूजर को सीधे वीडियो शेयर कर सकेगा। इसके अलावा शॉर्ट्स, लाइस्ट्रीम भी शेयर किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, अगर यूजर कोई मैसेज भेजना चाहता है तो सीधे मैसेज भी भेज सकता है। ऐप के बाहर जाकर किसी अन्य प्लेटफॉर्म से वीडियो शेयर करने, या मैसेज की जरूरत अब नहीं रहेगी। नए फीचर से यूजर अब 1:1 बातचीत कर सकेंगे। 

2019 में YouTube ने इस फीचर को बंद कर दिया था। फीचर को बंद करने के पीछे कंपनी का कहना था कि यूजर्स वीडियो शेयर करने और मैसेज करने के लिए पहले से ही दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन अब YouTube इस फीचर का नया, और बेहतर वर्जन ला रहा है। यह फीचर फिलहाल लिमिटेड फेज में रोलआउट किया जा रहा है। इससे यूजर्स अपने दोस्तों के साथ वीडियो पर डिस्कशन, सजेशन और बातचीत सीधे YouTube ऐप में ही करने की सुविधा पाते हैं। 9To5 Google की रिपोर्ट के अनुसार, फीचर को फिलहाल 18 साल या उससे ऊपर के यूजर ही इस्तेमाल कर सकेंगे। 

फीचर को इस्तेमाल करने की शर्तों में कम्युनिटी गाइडलाइन्स को भी रखा गया है। भेजे गए मैसेज को अनसेंड करने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा यूजर को दूसरे यूजर को ब्लॉक करने की सुविधा भी दी गई है। 

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल 
नया मैसेजिंग फीचर वीडियो देखते समय इस्तेमाल में लाया जा सकता है। किसी वीडियो को देखते समय शेयर के ऑप्शन पर जाते हैं तो इसमें उपलब्ध कॉन्टेक्ट दिखाई देंगे जिनको सीधे मैसेज किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पहले एक इन्वाइट लिंक भेजना होगा जिसे सामने वाला स्वीकार करेगा। उसके बाद मैसेजिंग की जा सकती है। नए मैसेज आने पर यूजर को रिसीविंग मैसेज का नोटिफिकेशन भी मिलेगा। 

किन देशों में हो रहा रोलआउट
कंपनी ने इस फीचर को नवंबर में टेस्टिंग पर डाला था। यूरोप में इसकी टेस्टिंग करने के बाद अब इसे आखिरकार रोलआउट किया जा रहा है। यूट्यूब ने अभी कुछ चुनिंदा मार्केट्स में इसे पेश किया है। इनमें अमेरिका, यूके, ब्राजील, और सिंगापुर जैसे मार्केट्स को शामिल किया गया है। धीरे-धीरे कंपनी इसे अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी लेकर आने वाली है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.