YouTube की नई मोनिटाइजेशन पॉलिसी आज से हो रही लागू, AI कंटेंट, रिपीट कंटेंट से लेकर क्या होंगे नए बदलाव

AI के जरिए वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पैसा कमा रहे हैं या ऐसा करने का विचार है तो यूट्यूब आज से बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 12:52 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ने आज यानी कि 15 जुलाई से अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव कर दि
  • YouTube ने साफ कर दिया है कि वह AI पर रोक नहीं लगा रहा है।
  • ऑरिजनल और हाई क्वालिटी कंटेंट वाले क्रिएटर्स पर इसका कोई असर नहीं होगा।

Photo Credit: Unsplash/CardMapr.nl

अगर आप भी AI के जरिए वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पैसा कमा रहे हैं या ऐसा करने का विचार है तो यूट्यूब आज से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। YouTube ने आज यानी कि 15 जुलाई से अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव कर दिया है। यूट्यूब का कहना है कि वह अपने अपडेट किए गए मोनेटाइजेशन गाइडलाइंस के तहत ऑरिजनल कंटेंट और ज्यादा मेहनत के साथ तैयार किए गए कंटेंट पर फोकस करेगा। जो क्रिएटर्स रिपीट कंटेंट या बार-बार एक ही कंटेंट को तैयार करते हैं तो उन पर इसका भारी असर होगा। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यूट्यूब का कहना है कि YouTube ने हमेशा क्रिएटर्स से ऑरिजनल और ऑथेंटिक कंटेंट अपलोड करने की उम्मीद की है। यह अपडेट बेहतर तरीके से दर्शाता है कि आज अप्रमाणिक कंटेंट कैसा दिख रहा है। YouTube का कहना है कि इस प्रकार के कंटेंट ऑरिजनल और बेहतर व्यूअर इंगेजमेंट के लिए प्लेटफॉर्म स्टैंडर्ड के अनुसार नहीं हैं। जिस कंटेंट को यूजर्स स्पैम समझते हैं या बार-बार रिपिट किया जा रहा या बड़े स्तर पर प्रोड्यूस किया है तो मोनेटाइजेशन के लिए उचित नहीं होंगे। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए ऑरिजनल और ऑथेंटिक कंटेंट का होना जरूरी है।
 


कैसे कंटेंट पर होगा असर


YouTube की अपडेटेड पॉलिसी में किस प्रकार का कंटेंट इनऑथेंटिक माना जाएगा। यूट्यूब मास प्रोड्यूस होने वाले कंटेंट को इस कैटेगरी में रखता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई चैनल सिर्फ बैकग्राउंड बदलाव के साथ कोई वीओ बेस्ड वीडियो इसमें शामिल है। वहीं किसी चैनल द्वारा महज स्लाइड शो अपलोड होते हैं और उनमें एक जैसी ही जानकारी दी जाती है तो ऐसा कंटेंट मास प्रोड्यूस होगा। 


Advertisement
री-यूज्ड कंटेंट में नहीं होगा बदलाव


पॉलिसी आने से पहले यूजर्स के बीच यह भ्रम था कि क्या री-यूज्ड कंटेंट उपयोग कर पाएंगे या नहीं। तो आपको बता दें कि YouTube ने साफ कर दिया है कि उनकी री-यूज्ड कंटेंट पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इस पॉलिसी के तहत यूट्यूब द्वारा कमेंट्री, क्लिप्स और रिएक्शन वीडियो जैसे कंटेंट का रिव्यू किया जाता है। इस प्रकार के कंटेंट को अभी भी मोनेटाइज किया जाएगा। हालांकि, इसमें अन्य क्रिएटिविटी होनी चाहिए जैसे कि ऑरिजनल कमेंट्री हो या कोई एजुकेशनल जानकारी आदि।


क्रिएटर्स पर क्या होगा असर


Advertisement
ऑरिजनल और हाई क्वालिटी कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स पर इसका कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। मगर ऑटोमेशन टूल पर निर्भरता या अक्सर लगभग डुप्लिकेट वीडियो पब्लिश करने वाले क्रिएटर्स को अपना तरीका बदलना पड़ सकता है। अगर क्रिएटर्स इसका पालन नहीं करते हैं तो उन्हें मोनेटाइजेशन प्रोग्राम से सस्पेंड किया जा सकता है या हटाया जा सकता है।


क्या AI कंटेंट चलेगा? 


YouTube ने साफ कर दिया है कि वह AI पर रोक नहीं लगा रहा है। बल्कि चाहता है कि इसके द्वारा कंटेंट को और बेहतर बनाया जाए। YouTube खुद क्रिएटर्स को एआई टूल्स प्रदान करता है जिसमें ऑटो डबिंग और ड्रीम स्क्रीन शामिल है। क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब की मोनेटाइजेशन पॉलिसी का पालन करना जरूरी है। अब चैनल को यह बताना होगा कि क्या उनका कंटेंट असली है या नहीं। वहीं अगर किसी भी प्रकार का बदलाव किया गया है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। उदाहरण के लिए अगर कोई कंटेंट AI फोटो या वीडियो से लैस है तो उसमें यह बताना होगा कि यह AI जनरेटेड है। अगर कंटेंट क्रिएटर AI के जरिए ब्यूटी फिल्टर लगाते हैं। रिकॉर्डिंग वॉयस की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए इफेक्ट लगाते हैं तो उसमें ये बताने की जरूरत नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.