Instagram पर रील्स कर पाएंगे रीपोस्ट, गूगल मैप की तरह लोकेशन भी होगी शेयर, जानें कैसे

Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए अपने फीचर्स की लिस्ट में विस्तार करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2025 14:39 IST
ख़ास बातें
  • रील्स में एक नया "फ्रेंड्स" टैब भी आया है।
  • रीपोस्ट के साथ यूजर्स पब्लिक रील और फीड पोस्ट रीपोस्ट कर सकते हैं।
  • Instagram मैप के जरिए दोस्तों के साथ अपडेट रह सकते हैं।

Instagram ने रीपोस्ट फीचर पेश किया है।

Photo Credit: Instagram

Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए अपने फीचर्स की लिस्ट में विस्तार करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने रीपोस्ट, मैप और फ्रेंड्स टैब जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। अब यूजर्स X और टिकटॉक की तरह किसी भी यूजर की रील या पोस्ट को रिपोस्ट कर सकते हैं। अब आप यह देख सकते हैं कि आपके दोस्त किस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स इंस्टाग्राम मैप का उपयोग करके अपने चयनित दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। आइए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रील्स में एक नया फ्रेंड्स टैब

Instagram के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, रील्स में एक नया "फ्रेंड्स" टैब भी आया है जहां यूजर्स देख सकते हैं कि उनके दोस्तों ने किस कंटेंट को पसंद किया है, क्रिएट किया है, रीपोस्ट किया है या उस पर कमेंट किया है और आसानी से उनके बारे में बातचीत शुरू कर सकते हैं। "फ्रेंड्स" यूजर्स को यह देखने में मदद करेगा कि उनके दोस्त कौन सी रील्स बना रहे हैं।

रील और पोस्ट करें रीपोस्ट

रीपोस्ट के साथ यूजर्स पब्लिक रील और फीड पोस्ट रीपोस्ट कर सकते हैं, जिससे यूजर्स के लिए अपने दोस्तों के साथ अपनी पसंद को शेयर करना आसान हो जाता है। रीपोस्ट यूजर्स के दोस्तों और फॉलोअर्स के फीड पर रिकमेंड किए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स की प्रोफाइल पर एक अलग टैब में भी दिखेंगे, जिससे यूजर्स जब चाहें अपने रीपोस्ट पर जा सकेंगे। रीपोस्ट का क्रेडिट ऑरिजनल पोस्ट करने वाले को मिलता है। अगर आप एक क्रिएटर हैं, तो इसका मतलब है कि अगर आपका कंटेंट किसी और ने रीपोस्ट किया है, तो वह उस व्यक्ति के फॉलोअर्स को रिकमेंड किया जा सकता है, चाहे वे लोग आपको फॉलो न भी करते हों। इससे क्रिएटर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।।

Advertisement

Instagram Map के जरिए लोकेशन करें शेयर

Instagram मैप के जरिए दोस्तों के साथ अपडेट रह सकते हैं। आप अपनी आखिरी एक्टिव लोकेशन अपने चयनित दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और इसे कभी भी बंद कर सकते हैं। आप मैप खोलकर अपने दोस्तों और पसंदीदा क्रिएटर्स द्वारा पोस्ट किए जा रहे कंटेंट को भी देख सकते हैं। लोकेशन शेयरिंग तब तक बंद रहेगी जब तक आप ऑप्ट-इन नहीं करते। अगर आप दोस्तों के साथ लोकेशन शेयर करते हैं, तो आपके पास इस अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए कंट्रोल हैं।

रील्स में एक नया फ्रेंड्स टैब क्या है?

रील्स में एक नया "फ्रेंड्स" टैब भी आया है जहां यूजर्स देख सकते हैं कि उनके दोस्तों ने किस कंटेंट को पसंद किया है, क्रिएट किया है, रीपोस्ट किया है या उस पर कमेंट किया है।

Advertisement

Instagram रीपोस्ट फीचर क्या है?

रीपोस्ट के साथ यूजर्स पब्लिक रील और फीड पोस्ट रीपोस्ट कर सकते हैं, जिससे यूजर्स के लिए अपने दोस्तों के साथ अपनी पसंद को शेयर करना आसान हो जाता है।

Instagram मैप क्या है?

Instagram मैप के जरिए दोस्तों के साथ अपडेट रह सकते हैं। आप अपनी आखिरी एक्टिव लोकेशन अपने चयनित दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।

Instagram के नए फीचर्स कैसे हैं?

Instagram ने रीपोस्ट, मैप और फ्रेंड्स टैब जैसे नए फीचर्स शामिल किए हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.