एक महीना बिना फोन के रहकर दिखाइए, यह कंपनी देगी Rs 8 लाख, जानें पूरा मामला

Digital Detox Challenge : ‘सिग्गी’ ने इस प्रतियोग‍िता का नाम रखा है- 'डिजिटल डिटॉक्स प्रोग्राम'।

एक महीना बिना फोन के रहकर दिखाइए, यह कंपनी देगी Rs 8 लाख, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Siggy

कंपनी ने कहा है कि इस प्रतियोगिता के जरिए वह लोगों को आम दुनिया से फ‍िर कनेक्‍ट होने का मौका दे रही है।

ख़ास बातें
  • योगर्ट ब्रैंड ‘सिग्गी’ ने लेकर आई प्रतियोगिता
  • करीब 8 लाख रुपये जीतने का मौका है
  • 1 महीने तक दूर रहना होगा स्‍मार्टफोन से
विज्ञापन
मोबाइल फोन हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक बन गए हैं। अब सिर्फ कॉल के लिए ही फोन नहीं चाहिए, सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट, डेली न्‍यूज हर काम फोन पर हो रहा है। टिकट बुकिंग, क्‍यूआर कोड स्‍कैन जैसे काम भी फोन ही कर रहा है। तो क्‍या आप अपने फोन से दूर रह सकते हैं, वो भी एक महीना। अगर आप इस चैलेंज को स्‍वीकार करते हैं तो करीब 8 लाख रुपये जीतने का मौका है। 

एक आइसलैंडिक योगर्ट ब्रैंड ‘सिग्गी' ने लोगों के लिए अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की है। प्रतियोगियों को एक महीने तक अपनी जिंदगी से फोन को दूर रखना होगा। कंपनी ने कहा है कि 10 लकी विजेताओं को ईनाम के रूप में 10 हजार डॉलर यानी करीब 8.31 लाख रुपये मिलेंगे। 

‘सिग्गी' ने इस प्रतियोग‍िता का नाम रखा है- 'डिजिटल डिटॉक्स प्रोग्राम'। इसमें भाग लेने वाले लोगों को अपने स्‍मार्टफोन या फोन से दूरी बनानी होगी वह भी एक महीने के लिए। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो प्राइज के तौर पर 10 हजार डॉलर जीतने का मौका होगा। 

कंपनी ने कहा है कि इस प्रतियोगिता के जरिए वह लोगों को आम दुनिया से फ‍िर कनेक्‍ट होने का मौका दे रही है। जो भी प्रतियोगी इसमें भाग लेगा उसे अपने फोन को एक बॉक्‍स में जमा करना होगा और एक महीने तक बिना स्‍मार्टफोन के दिन गुजारने होंगे। 

हालांकि किसी इमरजेंसी के लिए प्रतियोगियों के पास एक स‍िम कार्ड और फोन होगा। उसे तभी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा जब कोई इमरजेंसी होगी। कंपनी का कहना है कि वह शराब की लत छोड़ने को नहीं कर रही, स्‍मार्टफोन की लत से दूर रहने को कह रही है। जो लोग इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेना चाहते हैं, उनके लिए 31 जनवरी तक मौका है। सिग्‍गी के वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »