Yamaha भारत में जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहती है अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर, 60 km होगी रेंज!

Yamaha Motor India के चेयरमैन Eishin Chihana ने कहा कि भारत में व्हीकल इलेक्ट्रिफिकेशन की स्पीड ने कंपनी को चौंका दिया है और इस बाजार के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट को "तेज" कर रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जून 2022 19:14 IST
ख़ास बातें
  • Yamaha का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेन्नई में R&D में डेवलप हो रहा है
  • कंपनी इसी महीने यूरोप में अपना Neo स्कूटर लॉन्च करेगी
  • Yamaha के भारत में लॉन्च होने वाले ई-स्कूटर की रेंज 50-60 km हो सकती है

Yamaha का इलेक्ट्रिक स्कूटर वर्तमान में चेन्नई में R&D टीम द्वारा विकसित किया जा रहा है

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट बेहद तेजी से बढ़ रही है और यह बात कई पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनियों को पता है, जिसके चलते सभी दिग्गज अपने-अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भारत में लॉन्च कर रहे हैं। Bajaj और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अच्छी बिक्री के चलते ऐसा प्रतीत होता है कि Yamaha भी अब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करने में देरी नहीं करना चाह रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को आने वाले दो से तीन वर्षों में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

ET से बात करते हुए, Yamaha Motor India के चेयरमैन Eishin Chihana ने कहा कि भारत में व्हीकल इलेक्ट्रिफिकेशन की स्पीड ने कंपनी को चौंका दिया है और इस बाजार के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट को "तेज" कर रही है।

उन्होंने कहा, (अनुवादित) "ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ, (पेट्रोल से चलने वाले) स्कूटर की कम ईंधन एफिशिएंसी के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि स्कूटर स्पेस में (विद्युतीकरण की) पेनिट्रेशन बहुत अधिक होगा।"

रिपोर्ट आगे बताती है कि यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर वर्तमान में चेन्नई में R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) टीम द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसके तमिलनाडु के कांचीपुरम में यामाहा की फैसेलिटी में बनाए जाने की संभावना है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि उनका इलेक्ट्रिक स्कूटर 110-125 cc पेट्रोल स्कूटर के समान परफॉर्म करेगा और इनकी रेंज 50-60 किलोमीटर प्रति चार्ज हो सकती है।
Advertisement

कंपनी इसी महीने यूरोप में अपना Neo स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी के अध्यक्ष ने कहा कि भारत में तैयार हो रहा ऑप्शन यूरोप सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए एक अच्छा समाधान बन सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.