100 km रेंज वाला Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Yamaha E01 में डुअल चैनल ABS फीचर, डुअल रियर सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसमें रीजनरेटिव ब्रेक भी मिलती है।

100 km रेंज वाला Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 100 kmph है

ख़ास बातें
  • 100 kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है नया Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • ABS, डुअल रियर सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और बेल्ट ड्राइव से है लैस
  • फास्ट चार्जर की मदद से एक घंटे में हो सकता है फुल चार्ज
विज्ञापन
Yahama ने E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जो कंपनी की 125cc क्षमता की बाइक के समान पावर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि E01 इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिनमें स्कूटर की इलेक्ट्रिक मोटर मैक्सिमम 8.1 kW / 5000 rpm का आउटपुट जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है। इसे नॉर्मल चार्जर के जरिए लगभग 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्जर से इसका बैटरी पैक करीब 1 घंटे में फुल हो सकता है।

The Print के अनुसार, Yamaha ने ग्लोबल मार्केट में E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसके डेमो को यूरोप के साथ-साथ पांच एशियाई देशों में शुरू किया जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि Yahama ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी मोटरबाइक टेक्नोलॉजी और EV टेक्नोलॉजी को मिलाकर तैयार किया है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर मैक्सिमम 8.1 kW / 5000 rpm की मैक्सिमम पावर और 30.2 Nm / 1,950 rpm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे 60 kmph की स्पीड पर चलाने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 km की रेंज निकाल सकता है।

इसका मुख्य आकर्षण बैटरी और चार्जिंग आउटपुट है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को नॉर्मल और पोर्टेबल चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल चार्जर से करीब 5 घंटे में और पोर्टेबल चार्जर से करीब 14 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

E01 में डुअल चैनल ABS फीचर, डुअल रियर सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसमें रीजनरेटिव ब्रेक भी मिलती है। इसमें स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिनमें मल्टीफंग्शनल डिज़िटल स्पीडोमीटर, स्मार्टकी सिस्टम और रिवर्स मोड शामिल हैं। यह Y-Connect सिस्टम से भी लैस है, जो राइडर को अपने फोन को इलेक्ट्रिक स्कूटर से पेयर करने का फायदा देता है। इससे फोन के नोटिफिकेशन को डिस्प्ले में पढ़ा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »