XTURISMO: 100 kmph की स्पीड से हवा में उड़ती है यह फ्लाइंग बाइक, जानें कीमत

XTURISMO होवरबाइक की कीमत वर्तमान में $777,000 (करीब 6.20 करोड़ रुपये) है, लेकिन कंपनी 2025 तक एक छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ कीमत को $50,000 तक कम करने की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Detroit Auto Show 2022 में XTURISMO होवरबाइक को दिखाया गया है
  • यह फ्लाइंग बाइक 100 kmph की स्पीड के से 40 मिनट तक उड़ सकती है
  • इस होवरबाइक को घरेलू बाजार जापान में पहले से बेचा जा रहा है

XTURISMO होवरबाइक की कीमत वर्तमान में $777,000 (करीब 6.20 करोड़ रुपये) है

Photo Credit: Reuters

जापान के स्टार्टअप A.L.I Technologies ने पिछले हफ्ते Detroit Auto Show 2022 में अपनी होवरबाइक XTURISMO को पेश किया। इस शो में इस फ्लाइंग बाइक (Flying Bike) को उड़ा कर भी दिखाया गया। कंपनी ने इस उड़ने वाली बाइक की पहली झलक पिछले साल दिखाई थी। इसे देखते ही ऐसा लगता है, जैसे यह भविष्य पर आधारित किसी साई-फाई फिल्म से बाहर आई हो। XTURISMO होवरबाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। यह फ्लाइंग बाइक कुल 40 मिनट की उड़ान भरने में सक्षम है।

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, AERWINS Technologies (A.L.I Technologies) ने Detroit Auto Show 2022 में XTURISMO होवरबाइक को दिखाया, जो कोविड महामारी के बाद से इस साल आयोजित किया गया है। इस होवरबाइक को घरेलू बाजार जापान में पहले से बेचा जा रहा है। हालांकि, कई कड़े कानूनों के चलते वहां इस वाहन को हर जगह उड़ाना संभव नहीं है। सरकार ने इसे केवल रेस ट्रैक के ऊपर उड़ाए जाने की इजाजत दी है। इसे कथित तौर पर अमेरिका में अगले साल लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

डेट्रायट ऑटो शो के सह-अध्यक्ष थेड स्ज़ोट (Thad Szott) ने XTURISMO होवरबाइक का अनुभव किया और कहा, (अनुवादित) "मुझे लगता है कि मैं सचमुच 15 साल का हूं और मैं अभी 'स्टार वार्स' से बाहर निकला और उनकी बाइक पर कूद गया। मेरा मतलब है, यह बहुत बढ़िया है! बेशक, आपको थोड़ी आशंका है, लेकिन मैं बहुत उत्साहित था। सचमुच मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे और मैं एक छोटे बच्चे की तरह महसूस कर रहा था।"

AERWINS Technologies के संस्थापक और सीईओ शुहेई कोमात्सु (Shuhei Komatsu) ने बताया कि XTURISMO होवरबाइक की कीमत वर्तमान में $777,000 (करीब 6.20 करोड़ रुपये) है, लेकिन कंपनी 2025 तक एक छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ कीमत को $50,000 तक कम करने की उम्मीद कर रही है।
Advertisement

XTURISMO फ्लाइंग बाइक का वजन करीब 300 किलोग्राम है, वहीं इस उड़ने वाली बाइक की लंबाई 3.7 मीटर, चौड़ाई 2.4 मीटर और ऊंचाई 1.5 मीटर है। यह सिंगल सीटर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.