अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove

Xiaomi ने Mijia Gas Stove 3C लॉन्च किया, जिसमें 5200W पावर और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi गैस स्टोव में 5.2kW पावर वाले डुअल बर्नर हैं
  • Mi Home ऐप से स्मार्ट कंट्रोल और अलर्ट फीचर
  • फ्लेमआउट प्रोटेक्शन और 6-लेयर सेफ्टी डिजाइन दिया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया Mijia Gas Stove 3C 5200W लॉन्च किया है। यह प्रोडक्ट फिलहाल कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह गैस स्टोव हाई हीट आउटपुट, स्मार्ट कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। इसमें डुअल-बर्नर सेटअप दिया गया है, जो फास्ट कुकिंग और हाई-हीट कुकिंग जैसे स्टिर-फ्राई के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें Mi Home ऐप सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट अलर्ट और कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi Mijia Gas Stove 3C 5200W की चीन में कीमत 899 युआन (लगभग 12,500 रुपये) रखी गई है, जबकि शुरुआती ऑफर में इसे 699 युआन (करीब 9,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह फिलहाल Youpin प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ 5 साल की वारंटी भी दे रही है। भारत में इसके लॉन्च की संभावना फिलहाल न के बराबर है, क्योंकि कंपनी अभी देश में अपने होम अप्लायंसेज की रेंज नहीं बेचती है।

Advertisement

डिजाइन के मामले में Xiaomi Mijia Gas Stove 3C में 6-लेयर रिइनफोर्स्ड एक्सप्लोजन-प्रूफ ग्लास पैनल दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें टेम्पर्ड ग्लास, PVB फिल्म और शॉक-अब्जॉर्बिंग स्ट्रिप्स जैसी लेयर्स शामिल हैं, जिससे मजबूती और सेफ्टी बढ़ती है। इसके अलावा इसमें रिमूवेबल बर्नर सिस्टम दिया गया है, जिससे साफ-सफाई आसान हो जाती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस गैस स्टोव के हर बर्नर में 5.2kW तक का हीट आउटपुट मिलता है, जिससे हाई फ्लेम पर तेजी से खाना बनाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 3D ऑक्सीजन इनटेक स्ट्रक्चर और बड़ा बर्नर हेड दिया गया है, जिससे फ्लेम ज्यादा बराबर तरीके से फैलती है। यह डिजाइन खासतौर पर हाई-हीट कुकिंग के लिए उपयोगी बताया गया है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह गैस स्टोव Mi Home ऐप से कनेक्ट होता है। इसके जरिए यूजर को नोटिफिकेशन मिल सकता है अगर स्टोव बंद करना भूल जाएं। साथ ही इसमें लो बैटरी अलर्ट और कम्पैटिबल रेंज हुड के साथ सिंक होकर ऑटो वेंटिलेशन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Advertisement

सेफ्टी के लिए इसमें फ्लेमआउट प्रोटेक्शन सिस्टम मिलता है, जो आग बुझने पर गैस सप्लाई को अपने आप बंद कर देता है। इसके अलावा इसमें पल्स इग्निशन और कम से कम 65 प्रतिशत थर्मल एफिशिएंसी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसका एडजस्टेबल डिजाइन अलग-अलग किचन कटआउट में फिट हो सकता है, जिससे इंस्टॉलेशन आसान हो जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.