Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल, फिंगरप्रिंट और स्मार्टवॉच से अनलॉक होने वाला स्मार्ट डोर लॉक, जानें कीमत

Xiaomi के स्मार्ट डोर लॉक E30 में नौ अनलॉकिंग तरीके हैं, जिनमें AI-पावर्ड फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन, लॉन्ग टर्म और वन टाइम पासवर्ड, फोन में ब्लूटूथ के जरिए अनलॉकिंग, इमरजेंसी मैकेनिकल चाभी और स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और बैंड जैसे Xiaomi डिवाइस के जरिए अनलॉकिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • यह 99.29% एक्यूरेसी रेट के साथ 0.5-सेकंड में फिंगरप्रिंट पहचान सकता है
  • सेफ्टी के लिए एंटी-टैम्परिंग और एंटी-प्राइइंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है
  • चीन में इस स्मार्ट डोर लॉक की कीमत 699 युआन (करीब 8,300 रुपये) है

Xiaomi अपने नए Smart Door Lock E30 को चीन में Youpin प्लेटफॉर्म पर बेच रही है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में एक नया स्मार्ट डोर लॉक लॉन्च किया है। E30 मॉडल नेम से आने वाला नया शाओमी डोर लॉक नौ अनलॉकिंग तरीकों को सपोर्ट करता है, जिसमें AI-पावर्ड फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन, मोबाइल ब्लूटूथ और शाओमी वियरेबल्स द्वारा अनलॉकिंग भी शामिल हैं। यह 99.29% एक्यूरेसी रेट के साथ 0.5-सेकंड में फिंगरप्रिंट पहचानने का दावा करता है। इसके अलावा, इसमें मजबूत सेफ्टी के लिए एंटी-टैम्परिंग और एंटी-प्राइइंग टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा गया है। चलिए बिना देरी किए इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi Smart Door Lock E30 (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 699 युआन (करीब 8,300 रुपये) रखी गई है। कंपनी इसे Xiaomi Youpin के जरिए बेच रही है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को फ्री ऑन-साइट इंस्टॉलेशन भी और चीन वर्ष की वारंटी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Xiaomi के स्मार्ट डोर लॉक E30 में नौ अनलॉकिंग तरीके हैं, जिनमें AI-पावर्ड फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन, लॉन्ग टर्म और वन टाइम पासवर्ड, फोन में ब्लूटूथ के जरिए अनलॉकिंग, इमरजेंसी मैकेनिकल चाभी और स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और बैंड जैसे Xiaomi डिवाइस के जरिए अनलॉकिंग शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर बेहद कुशल है और 0.5 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। इसकी सटीकता दर 99.29% बताई गई है।

सुरक्षा के लिए, नए Xiaomi प्रोडक्ट में एंटी-टैम्परिंग और एंटी-प्राइइंग तकनीक, एक फॉल्स ओपनिंग डिटेक्शन सेंसर और बाहरी पैनल हटा दिए जाने पर भी जबरन प्रवेश को रोकने के लिए एक C-level लॉक सिलेंडर शामिल है। इसमें ट्रिपल-प्रूफ लॉक बॉडी शामिल है।
Advertisement

एक साल की बैटरी लाइफ के साथ, आपातकालीन स्थिति में लॉक को टाइप-सी एक्सटर्नल पावर बैंक के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। यूजर Xiaomi Home ऐप के जरिए लॉक को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं, जो दरवाजे के साथ छेड़छाड़ होने या आधा खुला रहने पर अलर्ट भी भेजता है। Xiaomi Smart Door Lock E30 HyperOS कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.